
हरदा जिले के टिमरनी थाना अंतर्गत ग्राम डगावा नीमा मे चार दिन पूर्व हुए अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने में पुलिस को सफलता मिली है, पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार अग्रवाल ने आज पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकार वार्ता के दौरान अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया, पुलिस ने बताया 26 नवंबर को ग्राम कोटवार के द्वारा सूचना दी गई गांव के समीप एक व्यक्ति की लाश देखी गई है।

सूचना मिलते ही टिमरनी थाना प्रभारी सुशील पटेल मय अमले के साथ गांव पहुंचे, वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी गई । तत्काल पुलिस अधीक्षक सहित एसडीओपी भी मौके के लिए रवाना होते हैं घटनास्थल पर मृतक की पहचान भागीरथ घाटे उम्र 36 वर्ष के रूप में की गई मृतक के सिर और गले में गंभीर चोट के निशान देखे गए, जिस पर मृतक की पत्नी विनीता घाटे की रिपोर्ट पर धारा 302 के तहत अपराध कायम किया गया। पुलिस अधीक्षक ने प्रेस वार्ता में बताया अंधे कत्ल का खुलासा करने के लिए 3 टीमों का गठन किया गया था। पहली टीम ने परिजनों से पूछताछ की, दूसरी टीम ने संदेहीयो से एवं तीसरी टीम ने तकनीकी अनुसंधान के साथ कत्ल की बारीकी से जानकारी उठाई, पुलिस की छानबीन में ग्रामीणों और परिजनों से पता चला कि मृतक भागीरथ ग्राम के ही हरिकिशन नामक व्यक्ति के साथ घूमता फिरता था। घटना दिनांक को भी वह साथ में हरदा गए थे। देर रात 10बजे वापस गांव लौटे थे। इसके बाद हरिकिशन अपने खेत के लिए निकल जाता है देर रात हरिकिशन खेत से अपने घर आता है और मृतक भागीरथ को अपनी बहन के साथ आपत्तिजनक हालत में देख मृतक भागीरथ को खेत में ले जाकर उसका मुंह दबाकर दराती से वार कर उसकी हत्या कर देता है। पुलिस जांच में इस बात का खुलासा होता है जहां पुलिस ने साक्ष्य के रूप में हत्या में इस्तेमाल की गई दराती, कपड़े एवं चप्पल की बरामदगी कर अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया है।
ब्यूरो रिपोर्ट हरदा✍

More Stories
समई पंचायत में खुलेआम वोट खरीदने का आरोप, कमल धावा से बंटी शराब
साउथ बस्तर पामेड़ में सरेंडर नक्सली पर मुखबिरी का आरोप लगाकर नक्सलियों ने की हत्या.
दिनांक 25.12.2025 *खरगोन पुलिस ने सराफा व्यापारी से धोखाधड़ी कर नकली सोना-चाँदी के आभूषण देकर असली आभूषण एवं नगदी लेकर फरार होने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया*