गांव के विकास हेतु कृत संकल्पित है भाजपा सरकार – पं रमेश दुबे
जितेन्द्र सोनी रिपोर्टर


चौरई । भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विधायक पं रमेश दुबे ने गुरुवार कोv जनपद पंचायत चौरई के ग्राम पंचायत सीदप के छापरढाना में लगभग 19 लाख 60 हजार रू लागत राशि से तालाब निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया ।
पूर्व विधायक श्री दुबे ने कहा की
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सोच के अनुरूप ग्रामों के विकास का मॉडल तैयार हो रहा है। भाजपा सरकार कृत संकल्पित है की गरीब तथा आमजन किसी भी प्रकार की सुविधा से वंचित न रहें तालाब का निर्माण होने से ग्रामवासियों को पर्याप्त जल की उपलब्धता हो सकेगी। साथ ही जल स्त्रोंतों का जल स्तर बढे़गा।
उक्त कार्यक्रम में नपा उपाध्यक्ष सिरपत नायक, जंप पूर्व उपाध्यक्ष राधेश्याम रघुवंशी, वरिष्ठ नेता शरद खंडेलवाल, सुरेश शर्मा, श्याम पटेल, जगदीश चौबे, संजय सुकांत, दीपक दुबे, मनोज लिल्हारे, खुमान सनोडिया, महेंद्र वर्मा, दिलीप बंटू चौहान, सुशील वर्मा, गुड्डू पटेल, टीकाराम वर्मा, प्रताप चौरिया, अनिल रघुवंशी, विनोद नायक, आनंद जैन, चंद्रसिंह ठाकुर, देवीराम रघुवंशी, सरपंच पार्वती संतोष कुमरे समेत ग्रामवासी मौजूद रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है