ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय

एंकर रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय गौ-संवर्धन बोर्ड की बैठक कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में आयोजित की गई। उन्होंने जिले में संचालित गौशालाओं तथा उनमें रह रहे गौवंश की जानकारी लेते हुए कहा कि गौशालाओं का सुचारू रूप से संचालन किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को गौशालाओं का सतत् निरीक्षण करने तथा पानी, विद्युत, पशुओं के लिए चारा सहित अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
कलेक्टर दुबे ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मनरेगा अभियान के तहत निर्माणाधीन गौशालाओं की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य माह फरवरी 2023 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही गुणवत्ता का भी ध्यान रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन गौशालाओं का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है, उनमें सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करते हुए गौवंश को रखा जाए तथा स्वसहायता समूहों के माध्यम से गौशालाओं का संचालन कराया जाए। साथ ही गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु गोबर तथा गौमूत्र से गौकाष्ठ सहित उत्पादन बनाए जाने के संबंध में भी चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, उप संचालक डॉ प्रमोद अग्रवाल सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है