इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

इनोवेटिव पब्लिक स्कूल देवास के मार्गदर्शन में संस्था जज़्बा द्वारा स्थानीय सेंट मदार कॉन्वेंट स्कूल उज्जैन में गत दिनों चित्रकला और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
इऱफान अन्सारी उज्जैन
9425096974
उक्त जानकारी देते हुए जज़्बा के नईम खान और फरीद कुरैशी ने बताया कि इस का पुरस्कार वितरण इनोवेटिव स्कूल देवास के संचालक सैयद सदाक़त अली द्वारा पार्षद अनवर नागौरी, शाहिद सिद्दीकी एडवोकेट, सेंट मदार सोसायटी के अध्यक्ष जनाब शहज़ाद ख़ान, सचिव अब्दुल ख़ालिक़ ख़ान, जज़्बा अध्यक्ष इंजी. सरफ़राज़ कुरैशी और श्री नईम खान के आतिथ्य में किया गया।
प्राचार्य श्रीमती दरख़्शॉ ख़ान के अनुसार चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अक्सा आबिद ख़ान, द्वितीय अनम नाज़, तृतीय मोहम्मद अल्फ़ेज़ तथा सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में अक्सा आबिद ख़ान, सोहराब तथा अलीशिया क्रमशः प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे।
सभी को पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र वितरित किए गए।
इस अवसर पर मोहम्मद उस्मान मुल्तानी, रीना तिवारी, शकील अहमद, शीरीन ख़ान, स्कूल स्टाफ़ और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है