संतोष प्रजापति ब्यूरो चीफ बैतूल
अपने कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधे मंच से घोषणा कर उन्हें निलंबित कर दिया है।

खनिज अधिकारी ज्ञानेश्वर तिवारी को बंसल कंपनी के खिलाफ कार्यवाही ना करना भारी पड़ गया है। मुख्यमंत्री ने कार्य में लापरवाही बरतने पर खनिज अधिकारी को निलंबित कर दिया है। वही स्वास्थ्य विभाग मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी एके तिवारी को अटैचमेंट मामले सहित अन्य कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित किया है। मुख्यमंत्री की आज बैतूल जिले के भीमपुर ब्लॉक के कुंड बकाजन में जनसभा आयोजित की इस जनसभा में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के तेवर कुछ अलग ही देखने को मिले। पहले विद्युत विभाग के जेई को सस्पेंड किया इसके बाद सीएमएचओ और खनिज अधिकारी पर गाज गिरी है। सीएम की इस कार्यवाही से अन्य विभागों के अधिकारियों में भी हड़कंप मच गया है। ज्ञानवानी न्यूज़ पोर्टल ने बंसल कंपनी द्वारा किए जा रहे अवैध खनन को लेकर जोर शोर से मामला उठाया था लेकिन खनिज विभाग के अधिकारी ने कोई कार्यवाही नहीं की यही कारण है कि उन्हें निलंबित कर दिया है।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया