बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया :- दिव्यांग दिवस के अवसर पर बीआरसी कार्यालय परासिया प्रांगण में खेलकूद एवं सामर्थ्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें दिव्यांग छात्रों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कक्षा एक से आठवीं तक के नियमित दिव्यांग छात्रों के लिए आयोजित की गई खेलकूद एवं सामर्थ्य स्पर्धा का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष जमील खान और नगर पालिका अध्यक्ष विनोद मालवीय ने किया कार्यक्रम के दौरान बीआरसी अनूप केचे ने अपने उद्बोधन में कार्यक्रम की रूपरेखा बताई वहीं उपाध्यक्ष जमील खान द्वारा कार्यक्रम में सहायता करने की बात कही गई अध्यक्ष विनोद मालवीय ने दिव्यांगों के लिए इस तरह स्पर्धा आयोजित कराने हेतु निर्देशित करने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रति आभार व्यक्त किया स्पर्धा में प्रथम द्वितीय किए और तृतीय स्थान पर आने वाले दिव्यांग छात्रों को पारितोषिक दिया गया। वहीं प्रथम स्थान पर आए 9 छात्रों को आगामी 3 दिसंबर को होने वाली जिला स्तरीय स्पर्धा में शामिल होने के लिए चयनित किया गया
कार्यक्रम में सभी बीएसई सीएसी एवं एमआरसी राकेश नाथ निशा राय का विशेष सहयोग रहा ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है