बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया :- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुनहार के द्वारा पूरे जिले में पंचायतों में जाकर जनहित के कार्यों की जानकारी लेकर उन्हें सुचारू रूप से चलाने के लिए सचिवों को निर्देशित किया जा रहा है ताकि सरकार के द्वारा जनता के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है उसका लाभ ग्रामीणों को मिल सके । इस दौरान शुक्रवार को उनके द्वारा ग्राम पंचायत मायावाड़ी में सघन दौरा किया गया। जिसमें उनके द्वारा स्कूल की व्यवस्था आंगन वाड़ी भवन विसर्जन स्थल मध्यान भोजन और उनके कर्मचारियों की जानकारी ली गई जिसमें उनको समय पर पेमेंट आदि जानकारी ली और अच्छी व्यवस्था बनाने के लिए लोगों का पलायन रोकने के लिए मनरेगा के तहत अधिक से अधिक कार्यों को करवाने के लिए सरपंच सचिव को निर्देशित किया।

More Stories
*श्री राम मारुति महायज्ञ प्रारंभ धर्म ध्वजा लिए कलश यात्रा निकाली*
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया