Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

इऱफान अन्सारी रिपोर्टर

उज्जैन / भारत जोड़ो यात्रा के तहत उज्जैन,आगर मालवा रोड स्थित पाल खेड़ी गांव में पहुंचे सांसद राहुल गांधी के सहयोगी जयराम रमेश को बिजली ऑउट सोर्स कर्मचारी संगठन के प्रांतीय संयोजक मनोज भार्गव,महामंत्री राहुल मालवीय, व समन्वयक दिनेश सिसोदिया ने ज्ञापन सौंपा।उन्होंने राहुल गांधी को संबोधित ज्ञापन में ऑउट सोर्स हेतु एक मेकेनिज्म डेवलप कर ठेकेदारी कल्चर खत्म कर ऑउट सोर्स रिफोरम नीति बनाए जाने हेतु प्रयास करने की अपील की इस अवसर पर ऑउट सोर्स के मृतकों के विकलांगो के फ्लेक्स पोस्टर बैनर लगा कर करीब 500 कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
भार्गव ने कहा की मध्य प्रदेश सरकार गौरव दिवस मना रही किंतु ऑउट सोर्स कर्मचारी गर्त मे जा रहा है। सरकार रोजगार दिवस मना रही है पर ऑउट सोर्स कर्मी को नौकरी से हटा कर बेरोजगार किया जा रहा है।आजादी का अमृत महोत्सव में अमृत मिलने की जगह ठेकेदारी का जगह मिल रहा है।आत्मनिर्भर अभियान स्वांग व पाखंड न लगे इसलिए ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर सरकार को विभाग /बिजली कंपनियों से वेतन दिलाकर ऑउट सोर्स कर्मचारियों को आत्म निर्भर अभियान में शामिल करना चाहिए।राजस्थान जिस प्रकार वह के तकनीकी कर्मियों को प्रशिक्षण के साथ सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण मुहैया कराए है वैसी व्यवस्था मध्य प्रदेश सरकार भी अपनाए ताकि मौते नही हो।ज्ञापन में राहुल गांधी जी आगमी 2023 के विधानसभा चुनाव में जारी होने वाले घोषणा पत्र व वचन पत्र में यह मांग शामिल करने की अपील की गई है की मध्य प्रदेश सरकार बनाने के 6 माह के भीतर मध्य प्रदेश के ऑउट सोर्स कर्मचारी के लिए लघुपद का नया केदार बना कर उन्हे उनकी शैक्षणिक योग्यता व अनुभव के आधार पर बिना वित्तीय भार के ऑउट सोर्स कर्मियों का विभागीय संविलियन कर उन्हे 62 वर्ष तक सुरक्षित रोजगार देने की घोषणा घोषणा पत्र में शामिल करते हुए उन्हें न्यूनतम वेतन जीने लायक दिलाने का वचन दे एवम सभी तकनीकी ऑउट सोर्स कर्मचारियों को तीन माह का तकनीकी प्रशिक्षण एवम सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण देने का वादा कांग्रेस वचन पत्र में शामिल किया जाए,इस अवसर पर शामिल प्रतिनिधियों में आगर मालवा के भूपेंद्र सिंह राठौर,हरिनारायण चौहान ,उज्जैन से रामबाबू बोडाना,पंकज डुंगरडिया ,शाजापुर राजेश मालवीय ,सागर से अमित गुप्ता , यागवेन्द् सिंह,धनप्रसाद अहिरवार,सतीश साहू,मनोज यादव कटनी,चिंटू ठाकरे जबलपुर,राजेश सांभले छिंदवाड़ा,राम राठौर,लखन चौहान बड़नगर,राज डोडिया,महेश राठौर महिदपुर,प्रमुख रूप से प्रदर्शन में शामिल रहे।