इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित की गई है स्टेट रैंकिंग प्रतियोगिता
शेख़ आसिफ रिपोर्टर

खंडवा के टेनिस खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय और प्रदेशिक स्तर की प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। मध्यप्रदेश टेनिस एसोसिएशन द्वारा इंदौर के यशवंत क्लब में आयोजित प्रतियोगिता में खंडवा के दस उभरते हुए खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
खेल और युवा कल्याण विभाग के एनआईएस टेनिस प्रशिक्षक अमीन अहमद ने बताया कि चतुर्थ मध्यप्रदेश राज्य रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता इन्दौर के यशवंत क्लब में आयोजित की जा रही है। जिसमें खेल और युवा कल्याण विभाग के टेनिस प्रशिक्षण केन्द्र में अभ्यासरत 10 बालक-बालिका खिलाड़ी विभिन्न आयु वर्ग मे भाग ले रहें है। इनमें अंडर 12 व 14 में आदित्य चौहान, एश्वर्य चौहान एवं दक्ष पगारे, अंडर 14 व 18 में अंशुल कश्यप, देवांश पाल, अदिराज भोरगा
अंडर 18 एवं पुरूष वर्ग में रमजान शेख (मुख बधीर), बालिका अंडर 14 में वैष्ण्वी राय, अंशिका चौहान तथा महिला वर्ग में हिताक्षी चौरे हिस्सा ले रही हैं।
वरिष्ठ प्रशिक्षक शेख रशीद ने बताया की पिछली राज्य रैंकिंग टेनिस प्रतियोगिता विदिशा में आयोजित हुई थी जिसमें मात्र 2 माह के अभ्यास से हिताक्षी चौरे ने उत्कर्ष प्रदर्शन कर सेमीफायनल में जगह बनाई थी जिस आधार पर यशवंत क्लब में आयोजित हो रही प्रतियोगिता की सूची में 10 अंकों के साथ हिताक्षी मुख्य दौर में खेल रही हैं। इस उपलब्धी पर कलेक्टर अनुप कुमार, पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह, जिला खेल अधिकारी रूचि शर्मा, रक्षित निरीक्षक पुरूषोत्तम विश्नोई ने हर्ष व्यक्त किया और आगामी प्रतियोगिता हेतु शुभकामनाएं दी हैं।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है