Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जलगांव में आयोजित हुआ विकास संवाद का पंद्रहवां राष्ट्रीय मीडिया कानक्लेव

शेख़ आसिफ़ रिपोर्टर

खंडवा। ‘लैंगिक पहचान की चुनौती और समानता के सवाल’ विषय पर आधारित विकास संवाद के 15वें राष्ट्रीय मीडिया संवाद का आयोजन पिछले दिनों गांधी तीर्थ जलगाँव (महाराष्ट्र) में किया गया। इस मीडिया संवाद में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के खंडवा परिसर कर्मवीर विद्यापीठ के विद्यार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी की।
कर्मवीर विद्यापीठ के निदेशक डॉ संदीप भट्ट ने बताया की गांधी रिसर्च फाउंडेशन और पहल संस्था के सहयोग से आयोजित इस संवाद में विषय विशेषज्ञ और वरिष्ठ पत्रकारों जिनमें डॉ. विश्वास पाटिल, आनंद पवार, समीभा पाटिल, अनिल जैन, अरुण त्रिपाठी, चिन्मय मिश्र, अरविंद मोहन, सचिन कुमार जैन, दीपा सिन्हा, जकिया सोमन, सुरेश तोमर, पुष्यमित्र, राजेश बादल, डॉ राकेश पाठक, अश्विन झाला समेत कई विषय विशेषज्ञों ने लैंगिकता से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी राय प्रस्तुत की। इस कान्कलेव में कर्मवीर विद्यापीठ के मीडिया शिक्षक श्री आसिफ सिद्दीकी के नेतृत्व में विद्यार्थी मनीष कुमार, रिऋिका समैया, गौरव धनवरिया, राधेश्याम अहिरे, हर्षा परदेशी एवं कमलेश सोनार ने सक्रिय भागीदारी की। तीन दिनी इस कानक्लेव में खंडवा के विद्यार्थी गौरव धनवरिया ने मंच से लैं​गिक समानता विषय पर अपने विचार रखे। इस सम्मेलन में देश के बारह राज्यों के 120 पत्रकार शामिल हुए।
किताब में खंडवा के दो लेखक
राष्ट्रीय संवाद के दौरान ही ‘समानता के सवाल’ नामक पुस्तक का भी लोकार्पण किया गया। इस पुस्तक में देश के अलग-अलग हिस्सों में काम कर रहे पत्रकारों एवं विद्वानों ने लैंगिक पहचान और समानता विषय पर 35 आलेख लिखे हैं। जिनमें कर्मवीर विद्यापीठ के निदेशक डॉ संदीप भट्ट का ‘मीडिया में जेंडर का मुद्दा, बाकी है बदलाव’ और श्री आसिफ सिद्दीकी का आलेख ‘अपनी पहचान के नए आयाम गढ़ रही आदिवासी युवतियां’ शामिल किया गया है। इस पुस्तक का संपादन पूजा सिंह और राकेश मालवीय ने किया है।