



*पाटी ब्लॉक जिला बड़वानी ** कृषि विज्ञान केन्द्र बड़वानी के प्रधान वैज्ञानिक एवं प्रमुख डाॅ. एस.के बड़ोदिया के मार्गदर्षन में ग्रामीण उद्यमिता विकास जागरूकता योजनान्तर्गत (रेडी) कृषि महाविद्यालय खंडवा के छात्राओं ने पाटी विकासखण्ड के ग्राम साॅंवरियापानी का ग्रामीण सहभागिता का अध्ययन अर्थात ग्रामीणों की भागीदारी से ग्राम का मुल्यांकन मानचित्र तैयार किया। केन्द्र प्रधान वैज्ञानिक डाॅ. बड़ोदिया ने जानकारी देते हुए बताया कि राॅवे छात्राओं द्वारा सर्वप्रथम सोषल मेंपिंग की गयी जिसके अन्तर्गत पुरे गांव की सामाजिक संरचना को तैयार किया गया ।
इसके पश्चात् रिसोर्स मेंपिग द्वारा गांवों में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधन एवं कृत्रिम संसाधनों का अध्ययन कर दर्षाया गया । छात्राओं ने टाईम टेªेड एवं टाईम लाईन के माध्यम से गांव में कब-कब, क्या-क्या प्रगति/तकनीकीयों को अपनाया उसका अध्ययन कर दर्षाया गया। इसके पश्चात् सीजनल कैलेण्डर तैयार किया जिसमें प्रत्येक मौसम में उगाई जाने वाली फसलों को दर्षाया। अंत में समस्या की पहचान/समस्या का समाधान ट्री तैयार किया जिसमें ग्रामीणों से जानकारी हासिल कर प्रमुख समस्यायें जैसे पीने का पानी, बिजली, स्कुल, सामुदायिक स्वास्थय भवन आदि की जानकारी एकत्र कर समाधान को दर्षाया । ग्रामीण सहभागिता के अध्ययन के अन्तर्गत ग्राम की समस्त जानकारी ग्रामीणों की मदद से एकत्र कर राॅवे छात्राओं द्वारा पहले ड्रांइग सीट पर एवं बाद में रंगोली के रंगो के द्वारा मैदान पर तैयार किया गया जिसमें पुरे गाॅंव का नक्षा इस प्रकार बनाया गया कि कच्चा मकान, पक्का मकान, ग्राम पंचायत भवन, स्कुल, आंगनवाड़ी, खेत-खलिहान, सामुदायिक भवन आदि को विभिन्न रांगोली के रंगो से तैयार कर स्कुल के सामने की जमीन पर तैयार किया गया । इसके माध्यम से ग्राम की सम्पूर्ण जानकारी तैयार की गयी जनसंख्या, पुरूष/महिला/बच्चे, साक्षरता, कृषि भुमि, प्रमुख फसलें, नलकुप, कुआॅ आदि । भगंवतराव मण्डलोई कृषि महाविद्यालय से राॅवे कार्यक्रम अन्तर्गत आई कई छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है