Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट

एटीएम तोड़ने के आरोपी पुलिस के शिकंजे में

पुलिस ने गिरफ्तार किए दो आरोपी*24 घंटों के भीतर ही जुन्नारदेव पुलिस को मिली बड़ी सफलता*जुन्नारदेव थाने का मामला*

जुन्नारदेव-*
बीते दिवस की दरमियानी रात को नगर के व्यस्ततम चर्च तिराहे पर लगे एक निजी कंपनी के एटीएम को तोड़ने की कोशिश करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने धर पकड़ लिया है। इन दोनों ही आरोपियों पर इस एटीएम को तोड़ने की कोशिश करने की शिकायत *रवि चतुर्वेदी* के द्वारा की गई। इस क्षेत्र की *नितेश वर्मा* पिता कालीचरण वर्मा की एक चाय तथा फल दुकान में सेंधमारी करने का भी आरोप है। इन दोनों आरोपियों के पास से चोरी की गई सामग्री और वारदात में प्रयुक्त हथियार को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। अब यह दोनों आरोपी पुलिस के शिकंजे में है। पुलिस के द्वारा आरोपियों पर अपराध क्रमांक 145/2021 तथा 146/2021 के तहत भादवि की धारा 427, 457, 380, 511 एवं सार्वजनिक संपत्ति नुकसान अधिनियम की धारा 3, 4 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया। मात्र 24 घंटों के भीतर ही दो चोरी और एटीएम तोड़ने के इन दोनों आरोपियों को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए जाने पर स्थानीय जनता ने पुलिस की भूरी भूरी प्रशंसा की है।

*यह है घटनाक्रम—*
गत बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को नगर के चर्च तिराहे पर लगे इंडिया वन के एटीएम में दो युवकों के द्वारा चोरी करने का असफल प्रयास किया गया। इससे खिन्न होकर उन्होंने यहां का क्लोज सर्किट टेलिविजन को तोड़ दिया था। इसके बाद उन्होंने इसी क्षेत्र की एक फल दुकान और चाय दुकान में सेंधमारी कर वहां की सामग्री और विक्रय हेतु रखा माल पर हाथ साफ कर दिया था। इस बड़ी घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी मच गई और पुलिस पर इन आरोपियों को पकड़े जाने की बड़ी चुनौती मिली। जिला पुलिस अधीक्षक *विवेक अग्रवाल* के निर्देशानुसार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक *संजीव उईके* के द्वारा इस मामले का पतासाजी करने के लिए एक दल का गठन कर दिया गया। अनुविभागीय अधिकारी पुलिस *एसके सिंह* के कुशल मार्गदर्शन तथा नगर निरीक्षक *मुकेश द्विवेदी* के कुशल नेतृत्व में इस दल में उपनिरीक्षक *सुश्री एकता सोनी,* उप निरीक्षक *पीतम कौशले,* सहायक उप निरीक्षक *योगेंद्र सिंह ठाकुर,* आरक्षक *नितेश रघुवंशी, हर्षित शर्मा, प्रमोद उईके, राहुल राजपूत, अजय रघुवंशी* तथा *राकेश* को शामिल किया गया। इस दल के द्वारा 24 घंटो के भीतर ही इन तीनो घटनाओं का अनुसंधान कर पतासाजी कर ली गई। इसके आधार पर दोनों आरोपी *अंकित* उर्फ *टेफी* उर्फ *छोटू* पिता शैलेंद्र कुमार, उम्र 21 वर्ष, वार्ड क्र 16 एवं *अभिषेक* उर्फ *नीरज* पिता लखन खादीपुरे उम्र 19 वर्ष, निवासी सुकरी को गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों ही आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त लोहे की सब्बल जप्त कर दिया गया है, जबकि इन दोनों दुकानों से चोरी किए सामग्री में गैस सिलेंडर, ultra tech कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक तौलकांटा, ब्लूटूथ बॉक्स, नकद धनराशि एवं किराने की दुकान का सामान का पूरा मशरूका को भी हासिल करने में सफल हाथ लगी है। जुन्नारदेव पुलिस की इस अहम सफलता पर स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की भूरी-भूरी प्रशंसा की है

जुन्नारदेव से दीपक श्रीवास्तव की रिपोर्ट