Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

त्वरित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है- स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने गढ़ी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का किया भूमिपूजन

ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय

एंकर रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत गढ़ी में 164.92 लाख रू की लागत से बनने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का भूमिपूजन तथा शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में मध्यप्रदेश पहले स्थान पर रहे, इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। चाहे गॉवों की बात हो या नगरों की सरकारी स्वास्थ्य संस्थाओं में लगातार स्वास्थ्य सुविधाओं और सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि आज यहां प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का भूमिपूजन किया गया है। इसमें लेबर रूम रहेगा, जी टाईप और एच टाईप क्वाटर रहेगा, फीमेल वार्ड, मेल वार्ड, ओटी, वेटिंग एरिया सहित अन्य व्यवस्थाएं रहेगी। इस भवन के बन जाने से ग्रामीणों को इलाज में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थाओं का उन्नयन कर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। सांची में 30 बिस्तर से बढ़ाकर 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल, गैरतगंज में भी 50 बिस्तर का सिविल अस्पताल किया गया है। देवनगर में 30 बिस्तर का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत किया गया है। इसके अलावा नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र और उप स्वास्थ्य केन्द्र भी बनाए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में गत वर्ष प्रदेश में 263 नवीन स्वास्थ्य संस्थाएं खोली गई हैं तथा आगामी वर्ष में भी नवीन 226 स्वास्थ्य संस्थाएं खोली जाएगीं। उन्होंने बताया कि हरदौट और रजपुरा में भी आगामी वर्ष में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोले जाएंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि प्रदेश में आयुष्मान भारत योजना के तहत तीन करोड़ 25 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए हैं जो कि देश में सबसे ज्यादा है। आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख तक का चिन्हित निजी अस्पतालों में निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जाती है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सभी जिला अस्पतालों में सीटी स्कैन मशीन, डायलिसिस सुविधा, 100 से ज्यादा प्रकार की पैथालाजी जॉचें सहित अन्य स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि उपस्वास्थ्य केन्द्र स्तर पर भी 12 प्रकार की जांच हो रही हैं तथा 96 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध हैं। प्रदेश में 10 हजार से ज्यादा हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर स्थापित किए गए हैं जहां सीएचओ नियुक्ति किए गए हैं। जिनके द्वारा विभिन्न रोगों की जांच और उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रसूति सहायता योजना के तहत अब पहली जांच में चार हजार रू और डिलीवरी पर 12 हजार रू की राशि इस प्रकार कुल 16 हजार रू की राशि दी जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में ही नहीं, हर क्षेत्र में सरकार तेजी से विकास कार्य कर रही है। गॉवों को मुख्य सड़कों से जोड़ा जा रहा है। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जल जीवन मिशन के तहत गॉवों में हर घर में टोंटी से जल उपलब्ध कराया जा रहा है। बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, इसके लिए सीएम राईज स्कूल खोले जा रहे हैं। फसल उत्पादन में वृद्धि हो, किसानों की आय बढ़े इसके लिए भी अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। सिंचाई सुविधा में विस्तार किया जा रहा है। किसानों को उन्नत बीज और खाद उपलब्ध कराई जा रही है। सरकार हर वर्ग के विकास और कल्याण के लिए काम कर रही है।
कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी जिले में विकास की गंगा बहा रहे हैं। लोगों को बेहतर और त्वरित इलाज मिले, उन्हें कहीं दूर ना जाना पड़े इसके लिए लगातार स्वास्थ्य केन्द्र खोले जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ स्वास्थ्य ही नहीं शिक्षा, सड़क, रोजगार हर क्षेत्र में विकास कार्य हो रहे हैं। रायसेन जिला विकास के किसी भी मामले में पीछे ना रहे, इसके लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।