Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 7, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लशकरे अस्पताल में कोरोना मरीज से 4 रेमडेसिवर इंजेक्शन के 23 हजार वसूले प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने की जांच मरीज को वापिस दिलाए 23 हजार रुपये ।

लशकरे अस्पताल में कोरोना मरीज से 4 रेमडेसिवर इंजेक्शन के 23 हजार वसूले प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग अधिकारी ने की जांच मरीज को वापिस दिलाए 23 हजार रुपये ।
………………………………….
1 मई 2021 का मामला
……………………………..
लशकरे अस्पताल में कोरोना मरीज से 4 रेमडेसिवर इंजेक्शन के 23 हजार वसूले
…………………………………
✍🏻 न्यूज़ 24×7 इण्डिया के लिए योगेश गुप्ता की रिपोर्ट

बैतूल मप्र- जिला मुख्यालय के गंज स्थित लश्करे अस्पताल में कोरोना के इलाज के नाम पर मरीजों से अधिक राशि वसूलने का मामला वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मीनारायण साहू के बकबोल इंफर्मेशन के पुलिस मीडिया के वाट्सएप ग्रुप में मेसेज दिये जाने पर पांच घण्टे के भीतर ही कि गई कार्यवाही के चलते सामने आया है जिसमे रेमिडिसिवर इंजेक्शन प्रशासन द्वारा तय राशि से अधिक में बेचा गया | जिसका बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था जिसके आधार पर जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एके तिवारी व एसडीएम सीएल चनाप ने लश्करे अस्पताल पंहुचकर जांच की और अस्पताल प्रबंधन को चेतावनी देकर मरीज से ज्यादा ली गई राशि वापिस करवाई गई भी है ।

1568 रुपये का रेमडेसिवर के वसूले 6 हजार

जिले में कोरोना के इलाज के नाम पर निजी अस्पताल मनमाने तरीके से मरीजों से पैसे वसूल रहे है जिसमे गरीब मजदूर तबके के लोग आर्थिक रूप से तबाह हो रहे है | शहर के लश्करे अस्पताल का मामला सामने आया जंहा गुड़गांव निवासी महिला 10 दिन भर्ती रही इस दौरान डॉक्टर ने महिला को 4 रेमडेसिवर इंजेक्शन भी लगाए जिसका करीब 24 हजार रुपये वसूले गए एक इंजेक्शन 1568 रुपये का है जिसका 6 हजार रुपये में महिला को लगाया गया था 4 इंजेक्शन के 24 हजार रुपये लिए गए इतना ही नही 10 दिन का डिस्चार्ज बिल 2लाख 37 हजार 790 रुपये बनाया गया |
पीड़ित महिला का अस्पताल का बिल सोशल मीडिया पर वायरल होने पर मामला उजागर हुआ था|

एसडीएम व सीएमएचओ ने अस्पताल पंहुचकर डॉक्टर को दी चेतावनी पीड़ित महिला के 23 हजार रुपये वापिस कराए

अस्पताल द्वारा इलाज के नाम पर इस तरह की मनमानी लूट का मामला उजागर होते ही जिला जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी हरकत में आये और निजी अस्पताल पंहुचे और अस्पताल के डॉक्टर से मामले की जानकारी लेकर पूरी बिलिंग चेक की गई जिसमें 23 हजार रुपये का ज्यादा लेना पाया गया तब अधिकारियों ने डॉक्टर को फटकार भी लगाई है और हिदायत दे दी गई कि आगे से इस तरह की शिकायत नही मिलना चाहिए नही तो कार्यवाही की जाएगी अधिकारियों द्वारा पीड़ित महिला को फोन पर बात कर कहा गया कि अस्पताल आकर 23 हजार रुपये वापिस लेकर जाना जो जो कि डॉक्टर द्वारा ज्यादा लिए गए थे|

मरीज के भर्ती होते समय 30 हजार से ज्यादा का एडवांस नही ले सकता अस्पताल

जिला मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी एके तिवारी ने बताया कि शिकायत मिलने पर कलेक्टर के निर्देश पर लश्करे अस्पताल में जांच की है जंहा मरीज से रेमडेसिवर इंजेक्शन के अधिक पैसे लिए गए थे जो कि मरीज को वापिस कराए गए गया | साथ और मरीजो के भी पैसे वापिस कराए गए है जिन्होंने 30 हजार से ज्यादा एडवांस जमा किया था प्रशासन द्वारा नियम बनाया गया है कि जब मरीज भर्ती होता है तब मरीज से अस्पताल पहली बार मे 30 हजार रुपये ही एडवांस ले सकता है | जिन मरीजों से ज्यादा एडवांस जमा कराया गया था उनके पैसे भी वापिस कराए है | अस्पताल की पहली गलती थी इसलिये हिदायत देकर छोड़ा गया है क्योंकि अभी मरीजो का हित भी देखना है इलाज कराना है लेकिन दोबारा ऐसी शिकायत मिलेगी तो अस्पताल भी सील किया जा सकता है |

एसडीएम सीएल चनाप का कहना है कि लश्करे अस्पताल द्वारा मरीज से रेमडेसिवर इंजेक्शन के अधिक दाम वसूलने की शिकायत मिली थी जिसमे जांच के दौरान बिलिंग में गड़बड़ी पाई गई है जिसे डॉक्टर द्वारा स्वीकार किया गया और मरीज को पैसे लौटाए जाएंगे साथ ही अस्पताल की व्यवस्थाओं में भी कमी नजर आई है जिसे दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए है ।