Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 9, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

जिले में 9 अप्रेल से लगातार 10 सुबह 6 बजे तक लॉक डाउन जारी आगमी आदेश तक भी बनी रहेगी संभावना ,,,

न्यूज़ 24 x7 इंडिया के लिए योगेश गुप्ता

बैतुल । आज जिले में कोरोना पजीवटिव रिपोर्ट 183 बताई जा रही है अलावा 194 पजीवटिव मरीज को ठीक होने की स्थिति में अस्पताल से डिचार्ज भी किया है वही कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अमनबीर सिंह बैंस ने शनिवार को जारी आदेश में सम्पूर्ण बैतूल जिले की राजस्व सीमा के अंतर्गत प्रभावशील कोरोना कर्फ्यू की अवधि आगामी 10 मई 2021 सोमवार के प्रात: 6 बजे तक बढ़ा दी है । और आगे भी बढ़ाये जाने की संभावना दिखाई दे रही है । जारी आदेश के अनुसार कोविड-19 महामारी के रोकथाम एवं बचाव हेतु केन्द्र शासन/राज्य शासन/ जिला प्रशासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों/आदेशों का कड़ाई से पालन किया जाना बंधनकारी होगा तथा उक्त आदेश के अतिरिक्त कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी द्वारा पूर्व में जारी आदेश में उल्लेखित शेष प्रतिबंध यथावत लागू रहेंगे । यह आदेश आम जनता को संबोधित है। इस आदेश का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 के साथ ही भारतीय दण्ड संहिता की धारा-188 तथा एपिडेमिक एक्ट 1897 के तहत मप्र शासन द्वारा जारी किए गए विनियम दिनांक 23 मार्च 2020 की कंडिका-10 के अंतर्गत उल्लेखित विधि प्रावधानों अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी।
यह आदेश तत्काल प्रभावशील होकर आगामी आदेश पर्यन्त प्रभावी रहेगा। ये भी माना जा सकता है कि लॉक डाउन बढ़ाये जाने की लगातार बनी रह सकती है । क्योकि जबलपुर हाई कोर्ट 15 जून तक प्रभावित है । जिसका असर मध्यप्रदेश के प्रत्येक जिले लगाए जाने वाले लॉक डाउन को भी अवश्य प्रभावित कर सकता है । यह एक बड़ा सवाल है ।