Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

लोकेशन भैंसदेही

स्वर्गीय श्री सतीश धाड़से की स्मृति में कोविड-19 मरीजो के लिए पुत्र राज धाड़से ने वितरित किए निशुल्क चार कूलर।

भैंसदेही:-) कोविड-19 के चलते जहां शासन प्रशासन द्वारा निरंतर अस्पतालों में व्यवस्था करने का कार्य कोविड-19 के लिए किया जा रहा है तो वही कोविड-19 के लिए समाजसेवी जनप्रतिनिधि भी प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मदद करने के लिए आगे आते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष स्वर्गीय सतीश धाड़से की स्मृति में उनके पुत्र राज धाड़से, शुभम धाड़से, सौरभ  धाड़से एवं भाई रवि धाड़से ने शहर में बने आइसोलेशन सेंटर में भर्ती कोविड-19 मरीजों के लिए निशुल्क चार कूलर भेंट किए हैं जो कि एक समाज को और इतनी कठिन परिस्थितियों में शासन प्रशासन का साथ देने में अपना बहुमूल्य योगदान धाड़से परिवार ने दिया है राज धाड़से जोकि पूर्व नपा अध्यक्ष स्वर्गीय सतीष धाडसे के पुत्र है हमेशा सही वह भैंसदेही क्षेत्र में समाज के हित में ही कार्य करते चले आए हैं इसी बीच उन्होंने भैंसदेही एसडीएम कैलाश चंद परते से मुलाकात की और कहा कि वहां कोविड-19 मरीजो के लिए निशुल्क चार कूलर भेंट करना चाहते हैं तो वहीं एसडीएम ने उनके इस कार्य की प्रशंसा की और कहा कि समाज में आप जैसे लोगों का योगदान मिलना बहुत अच्छी बात है जहां बड़े-बड़े लोग कोविड-19 के चलते अब देश की जनता के लिए कई प्रकार से मदद कर रहे है उसी तरह से आपने भी शहर के कोविड-19 मरीजो के लिए कूलर प्रदान कर अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान किया है एसडीएम कैलाश चंद परते ने धाड़से परिवार का आभार व्यक्त किया और कहा कि शहर में ऐसे अन्य समाजसेवी भी हैं जो निरंतर शासन प्रशासन की मदद करने में लगे हुए हैं। राज धाड़से के द्वारा आइसोलेशन सेंटर पर पहुंचकर एसडीएम के समक्ष कूलर भेंट किये है इस मौके पर तहसीलदार संजय बारस्कर ,नगर परिषद सीएमओ कारुसिंग उईके ,पत्रकार शंकर राय ,राजा कडवे,शुभम वाडुकले भी मौजूद रहे।

*भैंसदेही से कमलेश कावड़कर की रिपोर्ट*