Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की रिपोर्ट

बोरदेही—खेड़ली बाजार में विगत कुछ वर्षों से अवैध रूप से ईंट भट्टा संचालन करने वाले ईंट व्यवसायी को ग्रामीणों की शिकायत पर ग्राम पंचायत खेड़ली बाजार ने नोटिस जारी किया है।ग्रामीणों द्वारा ग्राम पंचायत में सामुहिक रूप से शिकायत पत्र सौंपा था कि बोरदेही रोड स्थित खेत में रामनारायण साहू द्वारा गत वर्षोंं से अवैध रूप से ईंट भट्टा लगाने का कार्य किया जा रहा है। जिसके लिए उन्होंने किसी भी अधिकारी से अनुमति नहीं ली और न ही ग्राम पंचायत को सूचना दी।ग्रामीणों द्वारा बताया गया है कि ईंट भट्टे से निकलने वाले जहरीले धुएं से आसपास रहने वाले रहवासियों का जीना मुश्किल हो गया है।आसपास धुआं ही धुआं हो जाता है एवं जहरीले धुएं के कारण सांस लेने में काफी परेशानी होती है।ईट भट्ठा संचालक को मौखिक रूप से कई बार कहा गया लेकिन वह अपनी मनमानी कर रहे हैं। लापरवाही से क्षतंग आकर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को इस संबंध में लिखित शिकायत पत्र सौंपा था जिस पर कार्रवाई करते हुए ग्राम पंचायत खेड़ली बाजार ने ईट भट्ठा संचालक और राम नारायण साहू को नोटिस जारी किया है। नोटिस में उल्लेखित किया गया है कि ईंट भट्टा संचालन हेतु विधिवत ग्राम पंचायत एवं तहसीलदार महोदय से इसकी अनुमति प्राप्त करें,ईट भट्टे से निकलने वाले जहरीले धुएं की व्यवस्था भी ईंट भट्टा संचालक को करनी है,अन्यथा आपके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी जिसके लिए आप स्वयं जिम्मेदार रहेंगे।

इनका कहना है…

ग्रामीणों द्वारा ईट भट्टा संचालक के खिलाफ शिकायत की गई है। जहरीले धुएं से आसपास के रहवासी परेशान हैं।संचालक को नोटिस दिया गया है,नियम विरुद्ध पाए जाने पर उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।

रानी योगेश रघुवंशी
ग्राम प्रधान/सरपंच
ग्राम पंचायत खेड़ली बाजार