Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पटेल अतुल पारखे को मातृ शोक

बोरदेही– ग्राम खेड़ली बाजार के प्रतिष्ठित पारखे परिवार से ग्राम पटेल अतुल पारखे की माताजी,सेवा निवृत्त शिक्षक स्वर्गीय विनायकराव पारखे की पत्नी विनिता पारखे का बैतूल में निजी चिकित्सालय में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया।वे कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण से पीड़ित थी जिसका बैतूल में इलाज चल रहा था।उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर क्षेत्र में शोक की लहर है तथा हर किसी का एक ही प्रश्न है की बड़ी पटलन का देहांत अचानक कैसे हो गया।स्पष्टवादी, उदार,और दया की साक्षात मूर्ति माता जी को ग्राम में बड़ी पटलन के नाम से जाना जाता था।वे हमेशा दीन दुखियों,बेसहारा लोगों की मदद,सहायता करने हेतु तत्पर रहती थी।सभी के लिए उनका प्रेम स्नेह आशीष एक समान रहता था।उनका अचानक हम सभी के बीच से परलोक गमन कर जाना बहुत ही पीड़ादायक है।उनकेे आकस्मिक निधन की खबर सुनकर प्रत्येक क्षेत्र वासी स्तब्ध है तथा ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई है। कोविड-19 प्रोटोकॉल के तहत उनका अंतिम संस्कार बैतूल में ही नियमानुसार किया गया।इस दुख की घड़ी में सभी इष्ट मित्र शुभचिंतकों की संवेदनाएं पारखे परिवार के साथ हैं।समस्त क्षेत्रवासी, शुभचिंतक तथा न्यूज़ 24×7 इंडिया परिवार परमपिता परमेश्वर से ब्रह्मलीन आत्मा को सद्गति प्रदान हो तथा पारखे परिवार को दुख सहने की शक्ति एवं संबल प्रदान करें ऐसी प्रार्थना करते हैं।

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे