Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

सूर्यप्रकाश शेठे की रिपोर्ट

बोरदेही– (खेड़ली बाजार) सचिन बिहारिया—– वैश्विक महामारी कोविड-19 को देश में पूरा एक साल हो चुका है।गत वर्ष संक्रमण की रोकथाम और नियंत्रण के मद्देनजर केंद्र सरकार ने 22 मार्च को पूरे देश में सम्पूर्ण लॉक डाउन घोषित कर दिया था,जिसका मुख्य उद्देश्य था कोरोना संक्रमण की बढ़ती चेन को रोकना।गत वर्ष लगाए गए संपूर्ण लॉकडाउन के कारण काफी हद तक कोरोना के संक्रमण को रोकने में हमने सफलता प्राप्त की।ये भी सच है कि लॉकडाउन की अवधि में कई लोगों का रोजगार छिन गया,लोग अपना काम धंधा छोड़ अपने घर वापस आने को मजबूर हुए।पलायन करने वाले कई मजदूर प्रभावित भी हुए।एक साल बाद धीरे-धीरे आम जन का जीवन पुनः पटरी पर आने लगा,संक्रमण का प्रभाव भी कम होता दिखाई देने लगा था।लेकिन कोरोना की दूसरी लहर आने के बाद संक्रमण वापस तेजी से अपने पैर पसारने लगा है।जिसके लिए काफी हद तक हम स्वयं भी जिम्मेदार है।कोरोना के प्रभाव को कम होते देख हम लोग लापरवाही बरतने लगे।

*स्वयं का सतर्क होना आवश्यक*

आज कोरोना की दूसरी लहर ने प्रवेश कर लिया,कोरोना के चलते पिछले वर्ष हुई जनहानि एवं आर्थिक नुकसान के बाद भी बाद भी हम नहीं सुधर पा रहे।कोरोना संक्रमण को रोकने हेतु शासन स्तर से जो दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं उसका स्वयं सतर्कता से पालन करना आवश्यक है,लेकिन काफी जगहों पर देखने में आता रहा है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन पूरी तरह नहीं किया जा रहा बिना वजह लोग इधर-उधर घूमते पाए जा रहे हैं जिससे संक्रमण का खतरा काफी बढ़ रहा है।कोरोना से बचाव हेतु हमें स्वयं ही आगे आने की आवश्यकता है यह जरूरी नहीं कि हर बार सरकार या पुलिस प्रशासन संक्रमण की चैन को रोकने हेतु आपके साथ कड़ा रुख अख्तियार करें।

*लापरवाही से हालात बिगड़ना तय*

हमें खुद आगे आकर संक्रमण की चेन को तोड़ने हेतु फिजिकल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा तथा बिना वजह होने वाली आवाजाही को रोकने हेतु प्रयास करने होंगे।वर्तमान में जिस तरह संक्रमित मरीजों की संख्या में प्रतिदिन इजाफा हो रहा है यह बहुत ही चिंताजनक है।यदि समय रहते कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से नहीं रोका गया तो हालात बद से बद्तर हो जाएंगे।संक्रमण के बढ़ते प्रभाव और अनियंत्रित स्थिति में सरकार के सामने सिर्फ एक ही विकल्प संपूर्ण लॉकडाउन का बचता है।संपूर्ण लॉकडाउन में जनजीवन काफी हद तक प्रभावित होता है जिसके लिए हम स्वयं ही जिम्मेदार होंगे।अब प्रतिदिन दो सौ से अधिक लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉज़िटिव आ रही है ये बहुत चिंताजनक है।

*जिले के मीडिया परिवार की अपील*

जिले की संपूर्ण मीडिया टीम द्वारा जिले वासियों से अपील की जाती है कि सर्वप्रथम कोविड-19 संक्रमण से घबराने या डरने के बजाय सतर्कता रखने की आवश्यकता है।इसके लिए शासन द्वारा जारी कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन सुनिश्चित करना होगा।फिजिकल डिस्टेंसिंग बनाए रखें।मास्क को अनिवार्य रूप से लगाएं।समय-समय पर हाथों को साबुन से धोना चाहिए।बेवजह घरों से बाहर ना निकले।ऐसी ही कुछ सावधानियां बरतने पर हम स्वयं भी सुरक्षित रह सकते हैं तथा दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।इसके साथ ही कोरोना संक्रमण से संबंधित कोई भी भ्रामक संदेश को फारवर्ड न करें।साथ ही कोविड-19 वैक्सीन अवश्य लगवाएं।

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की रिपोर्ट