Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
April 17, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

पंचतत्व में विलिन हुए नंदकिशोर साहु

बोरदेही – ग्राम मोरखा के प्रतिष्टित नंदकिशोर साहु सेठ जी जिन्हे हम प्यार से सदैव सेठ जी पुकारते थे राठी अस्पताल बैतूल मे उपचाररत थे जहाँ से बेहतर उपचार हेतू चिरायु अस्पताल भोपाल रेफर किया गया था किन्तु ह्रदयघात पड़ने के कारण वे देवलोक गमन कर गए है!
सेठजी के निधन की सूचना ने मन को अंतर्मन की गहराई तक हिला के रख दिया है की हे ईश्वर आप इतने कठोर कैसे हो सकते हो?

सेठजी अत्यंत व्यवहारिक और सामाजिक थे एक ऐसा व्यक्ति जिसने घर परिवार समाज ग्राम यहाँ तक की पुरे आमला ब्लाक मे जहाँ जो बन पड़ा ना केवल लोगो के व्यक्तिगत अपितु विकास के कार्यों मे सदैव अग्रणी भूमिका निभाई!

उनके देवलोक गमन से हमारे गांव का ऐसा सीतारा टूट गया जो गांव के नाम को प्रकाशमान किये हुए था!
हम सब गाव वासी के लिये ऐसी असहनीय पीड़ा का पल है जिसका वर्णन शब्दों मे व्यक्त कर पाना संभव नहीं है!
कोविड प्रोटोकॉल के कारण उनका अंतिम संस्कार भोपाल मे ही सम्पन्न होने जा रहा है!
मै सम्पूर्ण ग्राम वाशी की ओर से उनके श्री चरणों मे श्रद्धांजलि अर्पित करता हु और ईश्वर से प्रार्थना करता हु की भगवान उन्हें अपने श्री चरणों मे स्थान दे और परिजन को इस गहन दुःख सहन करने की शक्ति दे!

न्यूज़ 24×7 इंडिया के लिए बोरदेही से सूर्यप्रकाश शेटे की रिपोर्ट