इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर



महान निर्भय पत्रकार, रमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता रविश कुमार के जन्मदिन पर अपंग आश्रम में दूध, ब्रेड ,फल का वितरण किया गया एवं समाजसेवी रामचंद्र सोलंपंखी को रविश कुमार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष पंकज जायसवाल एवं उपाध्यक्ष समीर उल हक ने विस्तृत जानकारी देते बताया महान पत्रकार, रमन मैग्सेसे अवार्ड विजेता रवीश कुमार के 48 वें जन्मदिन पर महाकाल मार्ग स्थित अपंग आश्रम में सर सैयद अहमद वेलफेयर सोसाइटी द्वारा आश्रम वासियों को दूध ब्रेड एवं फल का वितरण किया गया । ईश्वर से महान निर्भय पत्रकार रवीश कुमार की दीर्घायु एवं स्वास्थ के लिए प्रार्थना की गई। दादा समाजसेवी रामचंद्र सोलपंखी को रविश कुमार अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । इस अवसर पर सोनू सिंह आनंद ,समाजसेवी शाकिर शेख, महेश राठौर , खोजेमा चांदा भाई वाला , अशरफ पठान ,सैयद निजाम अली ,इरफान अंसारी, असलम खान ,फेज जाफरी ,शकील अहमद गुट्टी, मध्य प्रदेश हज कमेटी के पूर्व सदस्य हाजी इकबाल हुसैन, विनीत सोलंकी, डॉ साजिद खान ,दिलशाद मंसूरी, सचिव धर्मेंद्र राठौर, पूर्व अध्यक्ष इकबाल उस्मानी ने आश्रम वासियों को दूध ब्रेड फल का वितरण किया । उपरोक्त जानकारी उपरोक्त जानकारी प्रचार सचिव चेतन ठक्कर ने दी ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है