Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

क्षेत्रों का दौरा कर योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यो का करें निरीक्षण- कलेक्टर
कलेक्टर दुबे ने की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों तथा विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक सह वीडियो कॉफ्रेंस में कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा समय सीमा वाले विभागीय लंबित पत्रों तथा सीएम हेल्पलाईन में लंबित शिकायतों की विस्तृत समीक्षा की गई। सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा के दौरान कलेक्टर दुबे ने सभी जिला अधिकारियों को प्रतिदिन निराकरण संबंधी कार्यवाही की समीक्षा करने के निर्देश दिए। साथ ही अपने एल-1 स्तर के अधिकारियों द्वारा की जा रही कार्यवाही की मॉनीटरिंग करने के लिए भी कहा।
कलेक्टर दुबे ने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाईन में लंबित हितग्राहीमूलक योजनाओं के हितलाभ संबंधी शिकायतों का प्राथमिकता के साथ शीघ्र निराकरण किया जाए। यदि आवेदक या शिकायतकर्ता पात्र है तो उसे लाभान्वित करने की कार्यवाही की जाए तथा यदि अपात्र है तो उसे वस्तुस्थिति से अवगत कराते हुए जानकारी दी जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत भोपाल संभाग में हितलाभ वितरण हेतु 19 दिसम्बर की तिथि निर्धारित की गई है। जिले में हितलाभ वितरण हेतु सभी तैयारियां पूर्ण की जाएं। उन्होंने आयुष्मान योजना के तहत पात्र सभी हितग्राहियों के आगामी पांच दिवस में आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करने के लिए कहा। साथ ही सभी जिला अधिकारियों को क्षेत्रों का दौरा कर निर्माण कार्यो तथा योजनाओं के क्रियान्वयन का जायजा लेने के लिए भी कहा।
कलेक्टर दुबे ने खाद वितरण की समीक्षा करते हुए कहा कि किसानों को व्यवस्थित तरीके से खाद का वितरण कराया जाए। साथ ही खाद विक्रय दुकानों और गोदामों का सतत् निरीक्षण भी किया जाए। उन्होंने नहरों के माध्यम से सिंचाई की जानकारी लेते हुए कहा कि नहरों से पानी किसानों के लिए छोड़ा जाता है। यह निर्धारित करें कि अंतिम छोर के किसानों तक पानी पहुंचे। इसके अलावा मुख्यमंत्री भूअधिकार योजना, मध्यान्ह भोजन वितरण, खाद्यान्न वितरण सहित कृषि, पीएचई, राजस्व, स्वास्थ्य, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, जल संसाधन, मत्स्य सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। बैठक में अपर कलेक्टर आदित्य रिछारिया, जिला पंचायत सीईओ पीसी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद सहित जिला अधिकारी उपस्थित थे। साथ ही वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से सभी अनुभागों से एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ सहित अन्य खण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।