Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


जुन्नारदेव -:राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा संगठन की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन ।जिसमें जुन्नारदेव ग्राम बुर्रीकला के आकाश धुर्वे की जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष देवरावेन भलावी एवं कोर कमेटी श्रीराम धुर्वे सर, शशि कुमरे और प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारी भी उपस्थित रहे ।जिलाध्यक्ष आकाश धुर्वे ने संगठन का उद्देश्य बताते हुए कहा की राष्ट्रीय क्रांति मोर्चा एक सर्व सामाजिक संगठन है। जिसमे सभी वर्ग जाति समुदाय के लोग जुड़कर अन्याय ,अत्याचार ,शोषण भ्रष्टाचार ,जातिवाद के खिलाफ शोषित, वंचित पिछड़े तपके के लोगो की आवाज को बुलंद करना है ।और संविधान के नियमो का पालन करते हुए जल जंगल जमीन की लड़ाई के लिए आंदोलनरत रहना है ।


निखिलेश बने अंतोदय प्रकोष्ठ के मंडल संयोजक

भूमिका भास्कर-जुन्नारदेव -: भारतीय जनता पार्टी अंतोदय प्रकोष्ठ द्वारा जुन्नारदेव, दमुआ एवं तामिया क्षेत्र के लिए मंडल संयोजक की नियुक्ति की गई है। उक्त नियुक्ति भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक रामेश्वर दुबे

भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक बंटी साहू,विधानसभा जुन्नारदेव के प्रभारी नरेंद्र अग्रवाल(बब्लू) ,पूर्व विधायक नाथन शाह, विधानसभा प्रभारी आशीष ठाकुर ,मंडल अध्यक्ष मोनू जैन की अनुशंसा पर निखिलेश उपाध्याय को भारतीय जनता पार्टी अंत्योदय प्रकोष्ठ मंडल संयोजक के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस नियुक्ति पर नगर के गणमान्य नागरिक मित्रों सहित बधाई प्रेषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

लंपी वायरस से ग्रसित गोवंश का उपचार

भूमिका भास्कर जुन्नारदेव-:-लंपी वायरस से ग्रसित गोवंश का उपचार
पशु चिकित्सक द्वारा किया गया। लंपी वायरस होने की सूचना विकास द्वारा पशु चिकित्सक एवं नोडल अधिकारी योगेश सैमुअल को दी गई। जिसके बाद पशु चिकित्सक ने तत्काल लंपी वायरस से ग्रसित गाय के पास पहुंचकर उसका उपचार किया। विकास चाटे द्वारा लंपी वायरस से ग्रसित गाय को बांधकर उसे खाद्य सामग्री दी गई ।साथ ही उसकी उचित देखरेख भी पशु चिकित्सक के आते तक की गई ।जिसकी भी सभी ने सराहना की गौरतलब है कि नगर में अनेकों ऐसे पशुपालक है जो अपने गोवंश को दूध ना देने के अभाव में आवारा छोड़ देते हैं ।ऐसे में इन आवारा गोवंशओं में ही लंपी वायरस के लक्षण स्पष्ट तौर पर दिखाई दे रहे हैं ।यदि नगरपालिका ऐसे पशुपालकों को चिन्हित कर उन पर जुर्माना लगाए तो निश्चित ही शहर में लंपी वायरस से ग्रसित आवारा पशुओं के साथ-साथ अन्य आवारा पशु क्षेत्र में नजर नहीं आएंगे ।