मनावर से शकील खान



त्रिवार्षिक निर्वाचन में पदाधिकारी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए। तहसील अध्यक्ष देवराम पाटीदार मांडवी, उपाध्यक्ष देवदास पाटीदार देवला, मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल वायल के साथ कार्यकारणी की भी घोषणा की गई। इसी प्रकार महिला संगठन के भी चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए, जिसमें अध्यक्ष जयमाला संजय काजलिया, उपाध्यक्ष साती मोहन पाटीदार के साथ सर्वसम्मति से कार्यकारिणी की घोषणा की गई। युवा संगठन के चुनाव में 4 उम्मीदवारों ने फार्म भरे। जिसमें निर्वाचन अधिकारी गौरीशंकर पाटीदार ने वरिष्ठजनों के साथ समझाइश देने पर आपसी तालमेल व सहमति से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस ले लिया। उसके बाद निर्वाचन अधिकारी व पदाधिकारियों ने अपने विवेक से निर्णय लेकर 3 उम्मीदवारों की पर्ची की गोली बनाकर डालने पर पर्ची छोटे बालक द्वारा निकाली गई। जिसमें पियूष पाटीदार का नाम अध्यक्ष पद के लिए घोषित किया गया। युवा संगठन की भी कार्यकारिणी सर्वसम्मति से बनाई गई।
कार्यक्रम में पाटीदार समाज संगठन के पूर्व जिलाअध्यक्ष रामेश्वर पाटीदार एडवोकेट, राधेश्याम पटेल करोली, पूर्व तहसील अध्यक्ष देवराम पाटीदार भरडपुर, रामेश्वर पाटीदार करोली, देवराम पाटीदार डोंगरगांव, सुरेश पाटीदार, गोपाल पाटीदार, मुकेश पाटीदार, मनीष पाटीदार, मुकेश मुकाती, महेन्द्र पाटीदार एवं समाज के वरिष्ठ, युवा व महिलाएं आदि उपस्थितथे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर जगदीश पाटीदार ने किया व आभार मांडवी के देवराम पाटीदार ने माना। उक्त जानकारी समाज के मीडिया प्रभारी दिनेश पटेल ने दी।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है