Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

यातायात नियमों के प्रति किया जागरूक:सिटी यातायात प्रभारी दिनेश कुमार मर्सकोले ने कहा- जो अनुशासन और नियमों का पालन करते हैं वे दुर्घटनाओं से बच सकते हैं

ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय

एंकर रायसेन।शहर के शाइनिंग पब्लिक हासे स्कूल में यातायात माह के तहत छात्र छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा शिविर आयोजित किया गया।रायसेन में लोगों को हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। ताकि दुर्घटनाओं के होने वाली मौतों को कम लिया जा सके। वहीं, यातायात प्रभारी दिनेश मर्सकोले यशवंत शर्मा सुभाष जैन ने कहा की आमतौर पर कम उम्र के बच्चे वाहनों को चलाते हैं। जो नियम के विरूद्ध है।
यातायात के नियमों का पालन करने की दी समझाइश….
यातायात शहर थाना प्रभारी दिनेश मर्सकोले ने कहा कि 16 वर्ष से अधिक के बच्चों को लर्निंग लायसेंस बनवाकर ही वाहन चलाना चाहिए। यातायात हमें इस बात का संदेश देता है कि जो व्यक्ति अनुशासन और नियमों का पालन करते है वे दुर्घटना से बच सकते हैं। ग्रामीण अंचलों से शहर आने वाली छात्राओं को भी सड़क में दाये-बाये से आने जाने के बारे में जानकारी प्राप्त करते हैं। उन्हें दुर्घटना छू भी नहीं सकती है।
दुर्घटना से सैकड़ों की हो चुकी है मौत….
शाइनिंग पब्लिक हासे स्कूल रायसेन में आयोजित यातायात सेमीनार के दौरान यातायात पुलिस प्रभारी दिनेश मर्सकोले एएसआई यशवंत शर्मा ने यह भी कहा कि जिले में वाहनों की दुर्घटना में 350 लोगों की मौत होती है। जबकि हेलमेट ना पहनने से 200 लोग दिवंगत हो जाते हैं। यातायात नियमों का पालन करने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही नहीं होती है। जबकि जो नियम तोड़ते है उन्हे अर्थदंड से दंडित किया जाता है।
नियमों का करना चाहिए पालन
इस अवसर पर स्कूल संचालक इंजी. सत्येंद्र सिंह राणा ने कहा कि यातायात नियमों का पालन करना हमारी जिम्मेदारी है। हमें अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जानकारी लेकर नियमों का पालन करना चाहिए। वहीं मुकेश रैकवार ने कहा कि यातायात कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य यह है कि लगातार बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या को देखते हुए दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ट्रैफ़िक नियमों के पालन की आवश्यकता है। इस मौके पर स्कूल का स्टाफ एवं छात्रछात्राएं मौजूद रहीं।