शकील खान रिपोर्टर


वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधेश्याम मुवेल द्वारा ग्राम देवरा सीतापुरी उदयापुरा का भू अर्जन रोकने संबंधी और खनन की लीज निरस्त करने और ग्राम देवरा में शिव मंदिर को पुरातत्व सर्वेक्षण में लेकर पुनर्निर्माण की मांग को लेकर महामहिम राज्यपाल के नाम ज्ञापन अधिकारी मनावर भूपेंद्र रावत के कार्यालय में दिया जहां पर ज्ञापन तहसीलदार श्री खतेडिया द्वारा लिया गया। राधेश्याम मुवेल ने मांग की है कि राज्यपाल महोदय मध्यप्रदेश शासन को निर्देशित करें ।
कि ग्राम देवरा सीतापुरी उदयापुर का
भु अर्जन रोका जाए अवैध उत्खनन रोका जाए और यहां स्थित शिव मंदिर को पुरातत्व सर्वेक्षण में लेकर पुनर्निर्माण किया जाए । इस अवसर पर सैकड़ों ग्रामीणों के साथ वरिष्ठ समाजसेवी ओम दादा पाटीदार ,राजेश पवार ,राजेंद्र पाटीदार ,हरीश खंडेलवाल, कमल काग जितेंद्र मुकाती महिंद्रा बर्फा मुकाती मोहम्मद अयाज खान, विश्वजीत सेन , राहुल वर्मा ,जिमी सावनेर ,भूपेंद्र सावनेर , आशीष साद, संग्राम सोलंकी ऋषभ कीमती उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है