ब्यूरो चीफ संतोष प्रजापति बैतूल
बैतूल में 6 साल का मासूम 400 फीट गहरे बोर में गिरा, सकुशल निकालने की मशक्कत शुरू

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में मंगलवार शाम को एक मासूम बालक करीब 400 फीट गहरे बोर में गिर गया। बताया जा रहा है कि वह करीब 50 फीट की गहराई पर फंसा है। इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासन बच्चे को सकुशल बाहर निकालने की मशक्कत में जुट गए हैं। मौके पर पहुंची जेसीबी मशीन ने खुदाई चालू कर दी है। वहीं बोर से बच्चे की आवाज भी आ रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यह हादसा बैतूल जिले के आठनेर ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मांडवी में शाम करीब 5 बजे हुआ। यहां के निवासी और किसान सुनील दियावार के खेत में उनका 6 साल का बालक तन्मय गिर गया। बताया जाता है कि किसान सुनील ने 8 दिन पहले ही यह बोर खनन करवाया था।
परिजनों को जैसे ही तन्मय के बोर में गिरने की खबर हुई, उन्होंने पुलिस और प्रशासन को इसकी सूचना दी। कलेक्टर को जानकारी मिलते ही उन्होंने मौके पर आठनेर तहसीलदार को भिजवाया। वहीं दो जेसीबी मशीन भी भिजवाई गई हैं।
आठनेर टीआई अनिल सोनी भी टीम के साथ मौके पर हैं। कलेक्टर अमनबीरसिंह बैंस एवं एसपी सिमाला प्रसाद भी मौके पर पहुंच रहे हैं। बोर के भीतर ऑक्सीजन पहुंचाने की व्यवस्था भी की जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम भी जमा हो गया है।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है