स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ



एंकर् रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे द्वारा औबेदुल्लागंज में कृषि उपज मण्डी का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा किसानों से चर्चा की गई। निरीक्षण के दौरान मण्डी सचिव अवकाश पर पाए गए। कलेक्टर दुबे को किसान श्री अवतार सिंह निवासी डंगरवाडा ने बताया कि उन्होंने अपनी उपज मण्डी में विक्रय की है तथा क्रेता व्यापारी द्वारा उन्हें राशि भुगतान के लिए एक माह के बाद की तिथि दी गई है। इस पर कलेक्टर दुबे द्वारा मण्डी इंस्पेक्टर तथा प्रभारी मण्डी सचिव जगदीश दांवडे को किसान द्वारा विक्रय की गई उपज का भुगतान नियमानुसार निर्धारित अवधि में नहीं होने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर मकसूद अहमद सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है