शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 73.87 लाख रू लागत से निर्मित लैब तथा अतिरिक्त कक्षों का करेंगे लोकार्पण महलपुर पाठा में सामुदायिक भवन का करेंगे भूमिपूजन
स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ

एंकर रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा 08 दिसम्बर को गैरतगंज क्षेत्र में एक करोड़ 50 लाख रू की लागत के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यो का भूमिपूजन किया जाएगा। इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 73.87 लाख रू की लागत से निर्मित लैब एवं अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण किया जाएगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी 08 दिसम्बर को प्रातः 10 बजे भोपाल से प्रस्थान कर गैरतगंज तहसील के महलपुर पाठा पहुचेंगे तथा 19 लाख रू लागत के सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी दोपहर 12 बजे महलपुर पाठा से प्रस्थान कर गैरतगंज पहुचेंगे तथा मण्डी तिगड्डा वार्ड में माता मंदिर से मण्डी रोड तक 19.43 लाख रू लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमिपूजन करेंगे। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी गैरतगंज में ही दोपहर 12.30 बजे रामजानकी मंदिर के पीछे 87.53 लाख रू की लागत से वार्ड क्रमांक-04 बीना नदी सौंदर्यीकरण कार्य का, दोपहर 01 बजे गैरतगंज के वार्ड क्रमांक-07 और 08 के बीच 9.78 लाख रू लागत से पेवर ब्लॉक निर्माण कार्य तथा दोपहर 01.30 बजे वार्ड क्रमांक-05 में 6.07 लाख रू लागत से सीसी रिन्यूवल कोट निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 01.30 बजे से दोपहर 02 बजे तक गैरतगंज रेस्ट हाउस में आरक्षित समय रहेगा।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी दोपहर 02.30 बजे गैरतगंज में वार्ड क्रमांक-06 में 6.78 लाख रू लागत की सीसी रोड निर्माण कार्य का तथा दोपहर 03 बजे वार्ड क्रमांक-13 में 04.06 लाख रू लागत के सुलभ शौचालय का भूमिपूजन करेंगे। इसके पश्चात दोपहर 03.30 बजे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 73.87 लाख रू की लागत से निर्मित फिजिक्स, केमेस्ट्री एवं बॉयोलॉजी लैब एवं दो अतिरिक्त कक्षों का लोकार्पण किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री शाम 04 बजे मैन बस स्टेंड गैरतगंज में मुख्यसभा करेंगे तथा इसके पश्चात गैरतगंज से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है