Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो वाजिद अली कुरैशी
—————-


——————
“षड्यंत्र पूर्वक विवादित किताब को लायब्रेरी में रखा गया था”
————
“कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को शिकायत की थी”
————-
“गृहमंत्री द्वारा एफ़आइआर के घोषणा के खिलाफ मुख्यमंत्री से जॉंच की मॉंग करने पर मुख्यमंत्री ने जॉंच के आदेश दिये”
————-

इंदौर,शासकीय लॉ कॉलेज में एक विवादित किताब के हिस्से को लेकर कॉलेज के प्रोफ़ेसरों को निशाना बनाने का षड्यंत्र एबीवीपी के ऐसे छात्र नेताओं ने रचा था।जो की लॉ कॉलेज में अनैतिक रूप से एडमिशन नहीं करा पायें हैं।
कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने बताया कि शासकीय लॉ कालेज में पॉंच प्रोफ़ेसर एंव कॉलेज के प्राचार्य रहमान के खिलाफ शिक्षा माफिया ने षड्यंत्र रचकर रास्ते से हटाने की कोशिश की गई हैं थी।धार्मिक उन्माद का सहारा लेकर शिक्षा के मंदिर की स्वतंत्रता का हनन किया जा रहा हैं था।
उल्लेखनीय हैं की इस बार सबसे ज़्यादा बीए एलएलबी में प्रवेश का दबाव था।लेकिन लॉ कालेज में समस्त नियमों का पालन कड़ाई से कराया गया ।इस वजह से कुछ एडमिशन के नाम पर दलाली करने वाले छात्र नेताओं के निशाने पर यह कॉलेज रहा हैं।इसकी वजह से प्रोफ़ेसरों पर ग़लत आरोप लगाकर बदनाम करने का प्रयास किया गया था।
कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर मॉंग की थी की कॉलेज के सीसीटीवी फ़ुटेज की जॉंच निष्पक्ष एजेंसी से कराकर यह पता करना चाहिए की इस विवादित बुक को लायब्रेरी में किसने खोजकर विवाद बनाने की कोशिश की हैं।जबकि एलएलएम की लाइब्रेरी में सैकड़ों किताबें लॉ से संबंधित हैं फिर कैसे इस किताब को खोजकर विवाद को पैदा किया गया।जबकि यह बुक 2014 से लायब्रेरी में हैं ।इस किताब से एलएलएम में नियमित पढ़ाया भी नहीं जाता हैं।इसलिए यह जॉंच का विषय हैं की लॉ कॉलेज का माहौल बिगाड़ने के लिए सोची समझी रणनीति के तहत षड्यंत्र रचा गया हैं।इसमें डीएवीवी के एक प्रोफ़ेसर की प्रमुख भूमिका है।
कांग्रेस नेता राकेश सिंह यादव ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा द्वारा सीधे एफ़आइआर दर्ज कराने की घोषणा के खिलाफ जॉंच की मॉंग की थी।मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता की मॉंग स्वीकार करते हुए इंदौर पुलिस अधीक्षक को जॉंच के आदेश जारी करें हैं।