Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 20, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर


शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित भारतीय भाषा समिति की अनुशंसा पर तमिल महाकवि सुब्रमण्यम भारती के जन्म दिवस 11 दिसंबर को शहीद भगतसिंह महाविद्यालय में ‘भारतीय भाषा दिवस’ उत्सव के रूप में मनाया गया कार्यक्रम में विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।

कार्यक्रम को प्रारंभ करते हुऐ नोडल अधिकारी डॉ ललिता राय श्रीवास्तव ने बताया कि एक आयोजन यूजीसी के आदेश अनुसार कवि सुब्रमण्यम भारती की जयंती पर आज हम भारतीय भाषा दिवस या भारतीय भाषा उत्सव के रूप में मना रहे है लिए ,भारतीय भाषा को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा गठित एक समिति के अनुशंसा के बाद आया है।
इस अवसर पर हिंदी विभाग के शिक्षक जगदीश नागले ने सुब्रमण्यम भारती के जीवन पर महत्वपूर्ण जानकारी बताई और कहा कि उत्तर-दक्षिण के सेतु नाम से विख्यात सुब्रमण्यम भारती ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान अपनी लेखनी से जनमानस को आंदोलन के लिए प्रेरित किया था। तमिलनाडु व वाराणसी में शिक्षा ग्रहण करने वाले महाकवि ने राष्ट्रवाद की भावना से ओत-प्रोत ज्वलंत गीत रचे।
प्रभारी प्राचार्य प्रो हिमांशुराय श्रीवास्तव ने कहा कि
इस उत्सव से हर भारतीय में स्वभाषा के साथ दूसरी भारतीय भाषाओं की समझ, उनके प्रति सम्मान और उन्हें सीखने की ललक बढ़ेगी। ‘बहुभाषावाद को मजबूत करने के लिए, लोगों को अधिक भाषाएं सीखने हेतु प्रोत्साहित करने एवं विविधता में एकता का अनुभव कराने के लिए इस भारतीय भाषा उत्सव का महत्व है।

यह मनाए उत्सव
कार्यक्रम में मेरी भाषा मेरे हस्ताक्षर पर एक कैंपेन चलाया गया, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, नाटक , निबंध, प्रश्न मंच,आदि प्रतियोगिता आयोजित की गई
प्रतियोगिता का यह रहा परिणाम
प्रश्न मंच में प्रथम स्थान अर्चना मालवीय,राधिका कुशवाहा,दिव्या शर्मा समूह
द्वितीय स्थान अंकिता परमार,शबनम मंसूरी,दीप्ति चौरसिया समूह सफल रहा
फैंसी ड्रेस विधा में प्रथम ताहिर द्वितीय दिव्या ठाकुर तृतीया स्थान प्रीति मण्डलोई ने प्राप्त किया
निबंध में प्रथम शबनम, द्वितीय कृतिका जोशी, राजू राठौर ने प्राप्त किया
कार्यक्रम में हिंदी-अंग्रेजी के दीवाने दीवानी पर हिंदी भारी विषय को लेकर नाटिका का मंचन किया गया जिसमें हेमंत कुमार,आकांक्षा परमार,आरती गोस्वामी,ताहिर खान,सचिन,राधिका कुशवाहा, अर्चना मालवीय,रानू आदि ने भाग लेकर प्रेरणादायक अभिनय किया व दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

यह रहे उपस्थित
प्रो हिमांशुराय श्रीवास्तव,डॉ दीपेश पाठक,डॉ ललिता राय श्रीवास्तव,डॉ सबीहा अख्तर,डॉ कृपाल विश्वकर्मा, डॉ बेला सुराणा,पवन पीपलोदिया,जगदीश नागले,राजेश्वर भूतिया,मुकेश परमार,वसीम खान,जयपाल विश्वकर्मा, जितेन्द्र विश्वकर्मा, वैभव सुराणा,पूजा मेवाड़ा,भगवतशरण लोधी,राकेश शर्मा,मुकेश राठौर,हरेंद्र ठाकुर,देवकरण प्रजापति,कन्हैयालाल दररिया सहित महाविद्यालय व बीएस डब्लू,एमएस डब्लू के अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।