एस पाटीदार रिपोर्टर


कृष्णा गार्डन इंदौर रोड मनावर में प्रेस क्लब बाकानेर शहर के अध्यक्ष भाई विश्वजीत सेन का जन्म दिवस बड़ी धूमधाम सादगी पूर्ण तरीके एवं विधि विधान से मनाया गया। एक तटस्थ पत्रकार के तौर पर उनकी अपनी एक अलग पहचान है। “सेन “पत्रिका के क्षेत्र में बहुमूल्य भूमिका निभाने के साथी पत्रकारों को सफल ,सुरक्षित होने के साथ ही पत्रकारों को सशक्त सुरक्षित रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं ।युवा पत्रकारो को उनसे प्रेरणा लेना चाहिए। ईश्वर आपको दीर्घायु रखे, स्वस्थ रखें ।
उल्लेखनीय है कि विश्वजीत सेन ग्रामीण क्षेत्रो में छोटी-बड़ी समस्याओं को पत्राचार के माध्यम से जनता तक पहुंचाते रहे। जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामना देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। कलम ही एक पत्रकार की ताकत है। जन्मदिवस पर भारतीय सनातन हिंदू संस्कृति के अनुसार दीप को प्रज्वलित कर केक को लकडी की चम्मच से खिलाया गया।इस अवसर पर मनावर प्रेस क्लब अध्यक्ष अनिल जैन, वरिष्ठ पत्रकार बसन्त जख्मी, निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर प्रभारी योगेश जख्मी, जयप्रकाश सेन, भारतीय पत्रकार संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं धार के धुंआधार और अपने कर्तव्य के प्रति कर्तव्य निर्वहन करने वाले सहज,सजग,सरल कपिल तिवारी धार, गौतम केवट, जे सी पाटीदार, पवन प्रजापत कुलदीप चौहान,शाहनवाज़ खान, शकील खान, जाकिर खत्री,सभी पत्रकारो ने उनको शुभकामनाएं दी।तथा लम्बी उम्र की कामना की।

More Stories
*डॉ. पूजा मिश्र की पुस्तकों का विमोचन*
राजोद कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल का बोर्ड परीक्षा परिणाम 100% रहा
मेरा युवा भारत द्वारा सरदारपुर ब्लॉक में भारतरत्न डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती का आयोजन किया गया*