Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

August 2025
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
August 8, 2025

सच दिखाने की हिम्मत

कन्हान बचाओ आंदोलन को लेकर संयुक्त मोर्चा के द्वारा मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष दिया गया धरना एवं सौंपा ज्ञापन।

इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर


गुढ़ीअम्बाड़ा —  कन्हान बचाओ आंदोलन और अभियान के प्रथम चरण के अंतिम दिन सोमवार को दोपहर दो बजे से क्षेत्रीय महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं और शाखाओं के प्रतिनिधि ने उपस्थित होकर ज्ञापन सौंपने शामिल हुए। धरना प्रदर्शन के दौरान प्रमुख वक्ताओं ने कहा कि तानसी से लेकर मोहन कालरी तक जितनी भी प्रस्तावित जीवनदायिनी परियोजना है अगर उनको मंजूरी देकर शीघ्र शुरुआत कि जाती हैं तो कन्हान क्षेत्र को पेंच क्षेत्र में विलय करने की जरूरत नहीं होगी। क्षेत्र को बचाने मजदूरों के साथ सभी के समर्थन से क्षेत्र को आवश्यक रूप से बचाया जा सकता है। ज्ञापन क्षेत्रीय महाप्रबंधक बी०रामाराव कन्हान क्षेत्र के हस्ते वेकोलि सीएमडी और डी० पी० महोदय, डी०टी०महोदय,के नामे सौपा गया एवं आंदोलनरत संयुक्त मोर्चा के वेकोलि अध्यक्ष और महासचिव तथा संचालन समिति सदस्य को भी  ज्ञापन की प्रति दी गई। ज्ञापन सौंपने के दौरान संयुक्त मोर्चा पदाधिकारियों में सीटू युनियन कन्हान पेंच अध्यक्ष अमरनाथ सिंह, महासचिव मीरहसन, सचिव अशोक भारती,एचएमएस युनियन कन्हान अध्यक्ष सुखराम सय्याम, महामंत्री मनोज ढग सहित सभी क्षेत्रीय पदाधिकारियों में दीपक नागले, मनोज राय, मतीन खान, विजय पाटिल,असलम बेग सहित शाखाओं के पदाधिकारी तथा क्षेत्रीय पदाधिकारियों में मो०अनवर, संतोष साहू, दीलीप भारती, बक्कसीस अलि, शंकर लाल, नितिन साहनी,शशिकपूर भारती, नवीन मोदी,तौसीफ सिद्दीकी,सहित शाखाओं के अध्यक्ष, सचिव तथा सैकड़ों प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।।