शकील खान रिपोर्टर


खंडवा मैं सर्व श्री वाल्मीकि समाज सकल पंच एवं वाल्मिकी समाज अधिकारी कर्मचारी संघ संपूर्ण भारत के तत्वाधान में गौरी कुंज गार्डन में परिचय सम्मेलन संपन्न हुआ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कमल किशोर कोड़े राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपुरी प्रताप करोसिया राष्ट्रीय संयोजक इंदौर सीएल राठौड़ राष्ट्रीय महामंत्री भोपाल जुगल किशोर कोड़े प्रदेश अध्यक्ष लाखन सिंह जी गोहर राष्ट्रीय सचिव इंदौर एनडी ऊंटवाल समाजसेवी पुनासा अनिल तोमर राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी मनावर उपस्थित रहे। कार्यक्रम को वाल्मीकि जी, मां सरस्वती, अंबेडकर जी, के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम को राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर कोड़े, जुगल किशोर कोड़े, लाखन सिह गोहर, एनडी ऊंटवाल ,अनिल तोमर, ने भी संबोधित किया और कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजकों को धन्यवाद दिया और समस्त समाज जनों को संबोधित करते हुए सही दिशा और समाज को आगे बढ़ने कि बात कही । वाल्मीकि समाज अधिकारी कर्मचारी संघ संपूर्ण भारत पदोन्नति करते हुए कार्यक्रम मे अनिल तोमर को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया और खंडवा के बृजेश पारछे को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश सचिव बनाया गया ।इस अवसर पर वाल्मिक समाज के युवक युवतियों ने परिचय सम्मेलन मे भाग लिया और अपना परिचय दिया।
जिसमे 15 युवती और 25युवक सामिल हुए जिसमे 5 जोड़े विवाह हेतु तैयार हुए जिनका विवाह अप्रैल में किया जाएगा। समिति अध्यक्ष संजय झाझोट जी ने बताया कमलेश जी चौहान, उदय जी घारु,कमल बोयत, मुकेश जी नरवाले, सुमित घारु, अनमोल गौसर, राजेश चावरे,संतोष गौसर,धीरज रील, चुन्ना ख़राले, पप्पू ढिंगाने, रितेश मेलुण्डे, के सहयोग से कार्यक्रम सफल हुआ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है