बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर


कन्हरगांव -जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव में यू डाइस प्रपत्र भरने का एक दिवसीय प्रशिक्षण जन शिक्षा केंद्र में आयोजित किया गया ।प्रशिक्षण सत्र के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक विरेंद्र शर्मा ने बताया कि केंद्र के 32 शालाओ के संस्था प्रमुख को यू डायस भरने संबंधी प्रशिक्षण प्रोजेक्टर के माध्यम से दिया गया । इस दौरान जनपद शिक्षा केंद्र परासिया के एमआरसी मयंक भारती के द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों को छोटी छोटी चीजों से अवगत कराया गया एवं प्रपत्र भरने के लिए प्रशिक्षित किया गया है । लिखनी है कि केंद्र की शासकीय शालाओं , अशासकीय शालाओं में यू डाइस प्रपत्र भरने का कार्यक्रम निर्बाध गति से चालू हो जिसमें छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर के संस्था प्रमुखों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया एवं सभी को विशेष निर्देश प्रदान करते हुए कार्य को शीघ्रता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया । प्रशिक्षण के दौरान जन शिक्षक एजाज खान, शिक्षक श्याम किशोर बघेल, केंद्र के प्रभारी संतोष माटे के द्वारा उपस्थित सभी शिक्षकों को दिशा निर्देश प्रदान किए गए ।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है