मुकेश अम्बे रिपोर्टर



कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के निर्देशन में प्रभारी खनिज अधिकारी श्री घनश्याम धनगर एवं उनकी टीम के सदस्यों ने देर रात को पलसूद में खनिज विभाग ने दबिश देकर अवैध मुरूम उत्खनन कर रही एक 1 पोकलेन व 2 डंपर को जब्त किया है।
जिला खनिज अधिकारी श्री घनश्याम धनगर ने बताया कि जिले में अवैध रूप से खनिज परिवहन व उत्खनन पर खनिज विभाग की कार्यवाही सतत् जारी रहेगी। देर रात को भी गठित दल को सूचना मिलने पर कार्यवाही की गई। मौके पर 1 पोकलेन अवैध रूप से मुरुम उत्खनन करते हुई व 2 डंपर परिवहन करते पाये जाने पर डंपर को थाने की सुपुर्दगी में दिया गया। पोकलेन को पोकलेन मालिक की सुपुर्दगी में देकर अवैध उत्खनन का मामला दर्ज किया गया।

More Stories
ग्वालियर-चंबल की पावन धरा, सांतऊ स्थित राजराजेश्वरी शक्तिपीठ शीतला माता मंदिर के पवित्र प्रांगण में भक्ति की अमृत वर्षा होने जा रही है
पोंडी चोंडी गांव में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी
ग्वालियर चम्बल क्षेत्र की पावन भूमि सांतऊ शीतला माता मंदिर, में सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है