स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन रायसेन
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ



एंकर रायसेन। रायसेन नगर पालिका सीमा क्षेत्र की आंतरिक सड़कों की मरम्मत सालों से नहीं हुई है। मौजूदा समय में हालात यह है कि सड़क पर हिचकोले खाते गड्ढों की वजह से वाहन उड़ती धूल और सड़क पर बिखरी गिट्टियां
रायसेन शहर की पहचान बन चुकी हैं ।नागरिकों ने नपा अध्यक्ष सविता जमना सेन सीएमओ सुधीर कुमार सिंह से आंतरिक सड़कों की रिन्यूवल कोड एस्टीमेट बनाकर जल्द सुधारी जाने की मांग की है ।मालूम हो कि कोरोना कॉल के समय से ही शहर की आंतरिक सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है। जिससे आंतरिक सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। शहर के वार्ड नंबर 9 चोपड़ा बावडी के समीप गुजरी सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी है ।पार्षद योगिता राहुल परमार के घर के सामने की सड़क गहरे गड्ढे समस्या को मुंह चिढ़ा रही है। यह मार्ग श्रीजी सिटी सहित पटेल नगर और मुखर्जी नगर को जोड़ता है ।सालों से सड़क की मरम्मत व रोड़ का निर्माण नहीं हो सका है ।नागरिक प्रदीप मिर्धा आप पार्टी के नेता और उमेश श्रीवास्तव रमेश पहलवान थान सिंह मालवीय ने आदि ने बताया कि सड़क की मरम्मत जल्द कराई जाए। जिससे समस्या हल हो सके ।पार्षद योगिता राहुल परमार के मकान के बाजू में कर्मचारी यूनियन भवन के समीप नाले नाले का निर्माण नहीं हुआ है ।जिससे नाले में बज बजाती गंदगी और गयागंदे पानी से आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है। वार्ड वासियों का कहना है कि जल्द ही इस जगह पर नाला निर्माण कर समस्या से छुटकारा दिलाया जाए ।खुले नाले की वजह से आसपास का माहौल गंदगी और बदबूनुमा बना हुआ है ।नगरीय निकाय चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों ने जनता से विकास के कई वादे किए थे। लेकिन चुनाव खत्म हो जाने के बाद जनप्रतिनिधियों द्वारा किए गए वादे हवा हो गए हैं ।मौजूदा समय में रहवासी लोग कई बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। यह कहानी वार्ड 9 की नहीं बल्कि समूचे वार्डों की है। नागरिकों ने नपा सीएमओ सुधीर कुमार सिंह नपाअध्यक्ष जमना सेन से रायसेन नगर पालिका सीमा क्षेत्र की है।नागरिकों ने जल्द नाली नालों निर्माण कराने की मांग की है ।ताकि सड़क और नाला नालियों की समस्या हल हो सके।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच