Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 27, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

परासिया नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष महेश सोमकुमार ने परासिया विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामों में आधार सेंटर खोलने की मांग करते हुए परासिया एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है ग्रामीण जनों की समस्या को ध्यान में रखते हुए परसिया अनुविभागीय अधिकारी माननीय SDM महोदय के समक्ष आधार नवीनीकरणअपडेट, एवं सुदूर ग्रामीण क्षेत्र मे रहने वाले ग्रामीणों को परासिया शहर पर आकर अपना आधार का समस्त काम करवाना होता है जिससे कि सुबह से लेकर शाम तक उनका पूरा दिन व्यतीत हो जाता है कभी कभी सर्वर डाउन के कारण बहुत ही दिक्कत परेसानियों का सामना करना पड़ता है स्कूल जाने वाले बच्चो को केवाईसी के दिन भर अपनी पढ़ाई छोड़कर परसिया आना पड़ता है जिससे उनका कृषि कार्य एवं पढ़ाई बाधित होती है इसी समस्याओं को लेकर एसडीएम महोदय से विनम्र अपील की गई कि आधार अपडेटेड का कार्य परासिया विधानसभा के सम्मत छोटे छोटे ग्रामों को मिलाकर एक बड़े गांव पर आधार कार्य चालू किया जाए, आवेदन दिया गया परासिया एसडीएम मनोज प्रजापति द्वारा आश्वासन मिला है जल्द से जल्द इस कार्य को बड़े ग्रामीण क्षेत्रों का सर्वे कराकर जगह चिन्हित किया जायेगा।