Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

विगत दिनों सोनी समाज उमरेठ का प्रतिनिधि मंडल क्षेत्रीय विधायक सोहन बाल्मीक से उनके कार्यालय जाकर मिला था। जिसमें समाज के लोगों ने उमरेठ में नवनिर्माणाधीन मंगलभवन के लिये विधायक विकास निधि से राशि प्रदान किये जाने की मांग की थी साथ ही समाज के लोगों ने विधायक से नवनिर्माणाधीन मंगलभवन में सामाजिक बैठक में विधायक जी को उपस्थित होने की भी मांग रखी थी। जिसको विधायक जी ने स्वीकार कर लिया था। इसी तारतम्य में आज सोनी समाज उमरेठ के नवनिर्माणाधीन मंगलभवन में सामाजिक बैठक आयोजित की गई जिसमें विधायक सोहन बाल्मीक के साथ ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद सूर्यवंशी, पर्यवेक्षक छोटू पाठक ने अपनी उपस्थिति प्रदान की जहां उनका सामाजिक पदाधिकारियों द्वारा तिलक लगाकर फूल माला से स्वागत किया। विधायक जी ने अपने उद्बोधन में समाज को कैसे आगे बढ़ाया जाये और समाज का उत्थान कैसे हो पर आपने विचार व्यक्त किये और नवनिर्माणाधीन मंगलभवन के निर्माण में सहयोग प्रदान करते हुऐ अपनी विधायक विकास निधि से 2 लाख रुपये की राशी की स्वीकृति प्रदान करते हुये शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराये जाने की बात कही। इस अवसर पर सोनी समाज उमरेठ अध्यक्ष देवचंद सोनी, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, कोषाध्यक्ष नारायण सोनी, सचिव राजेश सोनी, संरक्षक लोकमन सोनी प्रकाश सोनी (परासिया), कुंअरलाल सोनी, सुरेश सोनी दौलत सोनी सुंदर सोनी मदन सोनी दिनेश सोनी रामकिशोर सोनीओमकार सोनी सुरेन्द्र सोनी रामराज सोनीनत्था सोनी दीपक सोनी, कैलाश सोनीउमेश सोनी चंचलेश सोनीअशोक सोनी विनोद सोनी रविन्द्र सोनी रामदास सोनी, सतीश सोनीविनय सोनी बिट्टू सोनी भगवानदास सोनी दिलीप सोनी राजेश सोनी अतीश सोनी धर्मेंद्र सोनी मोहन सोनी अतीश सोनी जितेन्द्र सोनी विकास सोनी, गोल्डी सोनी, महेश सोनी, विनय सोनी सिद्धार्थ सोनी राजू सोनी, नरेश सोनी व अन्य सामाजिक बंधु व महिलायें भारी संख्या में उपस्थित रही। सोनी समाज के लोगों ने विधायक द्वारा मंगल भवन निर्माण के लिये राशि प्रदान किये जाने पर आभार माना है तथा आगामी समय मे विधायक जी को भरपूर सहयोग देने की बात कही है।