Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 29, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

शकील खान रिपोर्टर

आज मनावर में कांग्रेस भवन में बैठक का आयोजन मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा के द्वारा किया गया! इस अवसर पर आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर रूपरेखा बनाई गई और विभिन्न वार्ड से संभावित प्रत्याशियों के नाम लिए गए और उन से टिकट मांगने का कारण तथा वह जनता से किस प्रकार से संवाद करेंगे और किस प्रकार से विजय होने पर विकास करेंगे इस बारे में मंथन किया गया ! इस अवसर पर मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने अपने वक्तव्य में कहा कि अगर नगर पालिका परिषद मनावर में कांग्रेस की विजय होती है तो हम विधानसभा मनावर के साथ साथ संपूर्ण मनावर नगर का इतिहासिक और अभूतपूर्व विकास करेंगे और प्रयास करेंगे कि मनावर में मेडिकल कॉलेज और अच्छी शिक्षा के लिए स्कूल और कृषि महाविद्यालय की स्थापना भी करेंगे ! अगर कांग्रेस में अनुशासनहीनता होती है तो इसके हमें गलत परिणाम प्राप्त हो सकते हैं !हमें अनुशासन को पहली प्राथमिकता देनी होगी ! तब जाकर हम नगर पालिका और आने वाले चुनाव में विजय प्राप्त कर पाएंगे !

कांग्रेस भवन से दुर्गा मंदिर तक सीसी रोड का भूमि पूजन भी विधायक अलावा ने इस अवसर पर संपन्न किया

मनावर के विकास के लिए प्रयत्नशील मनावर विधायक डॉक्टर अलावा के द्वारा आज सीसी रोड का भूमि पूजन भी किया गया जिसमें कुल अनुमानित लागत 26 लाख रुपए है !इस अवसर पर नारायण जोहरी नगर कांग्रेस अध्यक्ष ,वरिष्ठ नेता ओम सोलंकी करण सिंह दरबार, इरशाद अली ,इकबाल फकरू सेठ, लक्ष्मी जाट ,अख्तर बी, सिराज मंसूरी ,सूरज जाट ,केदार पाटीदार अनिल तोमर, वाहिद मंसूरी, योगेश जख्मी, अरुण गर्ग ,इकबाल कुरैशी ,अरशद कुरैशी ,अखिलेश कुशवाह,दिलीप सिंगार, अनिल मकवाना, कुंदन उजले ,अदनान सैफी, जया वानखेडे, संजू भाटी, आनंद सोलंकी ,दुर्गेश बागेश्वर, नरेंद्र पिपलाज, राजा शर्मा,रितेश सेन सलमान ,अंबूराम सरपंच, निशांत सिंह भाटिया ,राकेश मंडलोई मोहन सिंह बुंदेला, सुनील इसके आशीष साद,ऋषभ कीमती, राहुल वर्मा ,श्याम प्रजापत ,मुकेश मामा,मुकेश शिवदे, मोती लाल बर्मन,विपुल पाटीदार, सलीम,अंसार, सादिक कुरैशी, इरफान, अशोक काकरेचा, शाहनवाज शेख, नटवर, मोनू श्रीवास्तव, जिमी सवनेर, फिरोज खान, श्याम सोनी, जाकिर नूरी, सकीना बेन,पवन पंवार,दीपचंद धनगर,प्रेम पटेल सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।