Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 15, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

बुद्ध नाथ चौहान रिपोर्टर

मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में जनपद पंचायत जुन्नारदेव क्षेत्र अंतर्गत 391 जोड़ों का विवाह कार्यक्रम कन्हान व्हली स्कूल ग्राउंड में आयोजित किया गया। विवाह आयोजन में 2 मुस्लिम के निकाह भी संपन्न हुए। सम्मेलन में अधिक उम्र के जोड़े का भी हुआ विवाह। इसमें वर 54 वर्ष वधु 47 वर्ष का भी मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में विवाह हुआ । इस आयोजन में जिसमें प्रत्येक जोड़े को ₹11000 नगद चेक प्रदान किया गया। तथा 38000रू की निम्न स्तर की सामग्री दी गई । जिसको लेकर शिकायत का दौर जारी है।मुख्यमंत्री कन्यादान योजना अंतर्गत दी गई सामग्री को लेकर जनपद के अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ने आपत्ति दर्ज करते हुए कहा कि समस्त सामग्री अत्यधिक कमजोर एवं निम्न स्तर की है। शिकायत कर्ताओं ने बताया कि
इस सामग्री में बिस्तर घटिया रुई युक्त ।एलसीडी चाइना मेड,बिछिया मंगलसूत्र ,पंखा रेडियो दिल्ली मेड,स्टील बरतन का सेट,वर वधु के लिए शादी जोड़ें,वधु के लिए 4 साड़ियां , पांच फीट की डुप्लीकेट गोदरेज अलमारी पतली, पलंग लोहे का आदि सामग्री दी गई।समस्त सामग्री जिला पंचायत कार्यालय के सहयोग से भाजपा के जिला स्तरीय नेता के माध्यम से खरीदी की गई है । जिस की गुणवत्ता को लेकर अनेकों लोगों ने सवाल उठाए हैं। क्रय की गई सामग्री की गुणवत्ता एवं राशि की जांच करने की मांग शिकायतकर्ता होने की है।जिसमें बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार होने की संभावना है। जिसकी शिकायत ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरदीप राय एवं समस्त कांग्रेस कमेटी ने करने का ऐलान किया है। प्रशंसनीय कार्य यह है कि जनपद पंचायत को विवाह आयोजन के लिए ₹6000 प्रत्येक जोड़े के हिसाब से व्यवस्था के लिए मिले थे।इसमें से जूते चप्पल कुर्ता पजामा जनपद पंचायत के द्वारा अतिरिक्त दिया गया।विवाह सम्मेलन में एसडीएम मधुवंत राव धुर्वे, तहसीलदार रेखा देशमुख,सीईओ रश्मि चौहान, पंचायत इंस्पेक्टर डीएस भलावी, उपयंत्री बारू धुर्वे तथा जनपद के समस्त कर्मचारियों नगरपालिका स्टॉप सरपंच सचिव आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का सक्रिय योगदान रहा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में विधायक सुनील उनके पूर्व विधायक नत्थन शाह कावरेती, जिला भाजपा अध्यक्ष बंटी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सालोडे, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष अमरदीप राय, रमेश साहू घनश्याम तिवारी पार्षद संजय जैन, सहित सैकड़ों भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कमेटी द्वारा जिले के सांसद की फोटो स्टेज के बैनर में नहीं होने पर विरोध दर्ज करते हुए विवाह सम्मेलन का बायकाट कर दिया
एवं मंच से उतरकर सभी कार्यकर्ता चले गए। इसके बाद विधायक सुनील उइई के अपनी टीम के साथ पहुंचे। जिसका मंच संचालक द्वारा स्वागत किया गया

। लेकिन विधायक अपनी टीम के साथ मंच पर नहीं पहुंचे।