अभिषेक नायक रिपोर्टर


कटनी कार्यालय कलेक्ट्रेट कटनी मे माइनर नहर फूटी खेतो में भरा पानी की जानकारी प्राप्त हुई कलेक्टर अवि प्रसाद द्वारा संज्ञान में लेते हुए कार्यालय कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग जिला कटनी को निर्देशित किया जिसके संबंध में कटनी जिले के बहोरीबंद विकासखण्ड अंर्तगत इस संभाग का निर्मित रामपाटन जलाशय की माइनर नहर फूटने से खेतों में पानी भर जाने की शिकायत संदर्भित न्यूज पेपर के माध्यम से की गई है। जिसके संबंध में लेख है कि कृषकों के मांग के अनुसार रबी फसल बोनी हेतु जलाशय की नहर से पानी छोडा गया है, जलाशय की नहरें कच्ची (मिट्टी की)एवं पुरानी होने के कारण पानी छोडे जाने पर माइनर नहर फूट गई, जिस कारण से कृषकों द्वारा शिकायत की गई है। नहर को बंद करवा कर मजदूरों के माध्यम से संबंधित नहर का मरम्मत कार्य कराया गया एवं निरंतर कार्य चल रहा है। कमाण्ड क्षेत्र के कृषकों द्वारा रबी फसल की बोनी हेतु पानी की आवश्यतकता प्रकट की गई है,जिसके कारण 2 चूड़ी खोलकर नहर में पानी पुनरू सिंचाई हेतु प्रदाय किया जा रहा है। कार्य से कृषक संतुष्ट है।

More Stories
फर्जी खबर से मचा हड़कंप: लॉकडाउन को लेकर वायरल वीडियो का सच आया सामने
आयुष्मान योजना से नन्हें अबू बकर को मिला नया जीवन,मुंबई में हुई सफल हृदय सर्जरी सीमित आर्थिक स्थिति वाले परिवार के लिए वरदान बनीं आयुष्मान भारत योजना
कटनी रेलवे ठेका कंपनी की खुली मनमानी, 12 घंटे पसीना बहाने के बाद भी मजदूरों की जेब खाली!