Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

February 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728  
February 4, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

ब्यूरो चीफ वाजिद अली कुरैशी

सेंट्रल जेल में 2700 बंदी है

टीम एहतेशाम हाशमी के अधिवक्ताओं का दल पहुंचा सेंट्रल जेल

देश के राष्ट्रपति दो पति मुरमुर के बयान के बाद सक्रिय हुई अधिवक्ताओं की टीम

निशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराएंगे सभी वकील

इंदौर की सेंट्रल जेल लगाए गए विधिक सहायता शिविर में यह बात सामने आई कि कई ऐसे विचाराधीन बंदी है जो मामूली धाराओं में जमानत नहीं करा पाने के चलते जेल में बंद है अधिवक्ताओं की यह टीम ऐसे ही बंदियों को रिहा कराने की कोशिश करेगी गौरतलब है कि इंदौर में टीम एहतेशाम हाशमी द्वारा लगातार विधिक सहायता शिविर लगाए जा रहे हैं और उनका मकसद यही है कि देश की राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू द्वारा जो कहा गया है कि जेलों की आवश्यकता ही न हो हमे ऐसा समाज बनाना चाहिए और जेल में छोटे-छोटे अपराधों में तो कम से कम दोषी ना रहे

इंदौर की सेंट्रल जेल में बंद उन बंदियों का जिनके लिए बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एहतेशाम हाशमी के साथी अधिवक्ताओं द्वारा एक विधिक सहायता शिविर लगाया गया इस शिविर में जेल के उन बंदीओं ने अधिवक्ताओं को अपनी समस्या बताई जो लंबे समय से अपनी जमानत के इंतजार में हैं अधिवक्ताओं के दल ने जेल में लगाए गए शिविर में यह बात भी जानी कि आखिर ऐसी कौन सी छोटी-छोटी धाराएं हैं जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने जमानत योग्य मान रखा है बावजूद इसके अपराधी अब भी जेल में है तमाम अधिवक्ताओं की टीम ने बारीकी से कैदियों का परीक्षण किया हालांकि जिले की सेंट्रल जेल में 27 00 कैदी हैं लेकिन उनमें से जरूरतमंद कैदियों को इस शिविर में शामिल कराया गया इस शिविर में सेंट्रल जेल के अधीक्षक अलका सोनकर , उप जेल अधीक्षक संतोष लाडिया सहित तमाम अधिवक्ताओं की टीम ने शिरकत की अधिवक्ताओं की टीम में मुबारिक अंसारी , जहीर शाह, ज्वलंत सिंह , आरिफ़ अंसारी ,मुबारिक अंसारी , साजिद कुरैशी ,नूरजहां खान , शबाना खान सहित राशिद मंसूरी , जिशान शामिल हुए