Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

आज खरगोन मे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से हुवा जिसमे आदिवासी संस्कृति वेश भूसा मे मुकेश दरबार के आदिवासी ग्रुप कलाकारों ने प्रस्तुति दी

रुपेश मोरे रिपोर्टर


आज खरगोन मे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान स्वीकृति पत्र वितरण कार्यक्रम बड़े ही धूम धाम से हुवा जिसमे आदिवासी संस्कृति वेश भूसा मे मुकेश दरबार के आदिवासी ग्रुप कलाकारों ने प्रस्तुति दी
यह कार्यक्रम मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के लाभार्थीयों को पुरस्कृत करने व सरकार की योजनाओं के बारे मे जानकारी देने हेतु किया गया.
कुछ समय पश्चात मुख्यमंत्री जी का आगमन हुवा. मुख्यमंत्री मंत्री ने कन्या पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुवात की. सम्भोधन की शुरुवात खरगोन बड़वानी सांसद गजेंद्र पटेल ने की. पटेल ने खरगोन व आस पास मे स्वीकृत योजनाओं के बारे मे जानकारी दी. उसके बाद कृषि मंत्री कमल पटेल ने भी सरकार की योजनाओं के बारे मे बताया . बाद मे मुख्यमंत्री जी ने अपनी बात कही
मुख्यमंत्री ने अपने कहा की बेटी के साथ दुर्व्यवहार करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा
जरुरत पड़ी तो उनके घरो पर बुलडोजर चलाया जायेगा
मुख्यमंत्री ने कहा की अब कोई गरीब दफ़्तरो के चक्कर नहीं लगाएगा. हर पंचायत मे कर्मचारी शिविर लगाएंगे और उनकी समस्या का निराकरण करेंगे
मुख्यमंत्री ने योजनाओ के लाभार्थी उनको बधाई दी और कहा की प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना मे जिनका नाम छूट गये उनके नाम जोड़े जायेंगे. अब सरकार भोपाल से नहीं चौपाल से चलेगी
मुख्यमंत्री ने भर्ष्टाचार करने वाले जिला शिक्षा अधिकारी k k डोंगरे को तत्काल अपने कार्य से निलंबित किया. व भिकनगांव नगर परिषद c m o को मंच से सस्पेंड कर दिया
मुख्यमंत्री ने उधवन सिचाई योजना बलवाड़ा ओम्कारेश्वर बिंजलवाड़ा व बिस्टान के अधिकारियो की भी क्लास ली उन्हें कहा की जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करें व किसानों तक जल पहुचाये मुख्यमंत्री ने खरगोन को मेडिकल कालेज की सौगात दी व खरगोन के सभी चौराहो का नाम महापुरुषों पर रखा. मुख्यमंत्री ने नवग्रह मंदिर खरगोन व सिरवेल महादेव मंदिर का जीर्णोद्धार जल्द करने करने की बात. कार्यक्रम मे स्वसहायता समूह की बहनो द्वारा ली गई j c b मशीन व अन्य प्रदशनी की व उनके कार्य की सराहना की. कार्यक्रम मे उपस्थित. पूर्व मंत्री बाल कृष्ण पाटीदार.जिला अध्यक्ष राजेंद्र राठौर . सांसद प्रतिनिधि नंदा ब्रह्मणे. जनपद अध्यक्ष संगीता तेरसिंग नार्वे. केसरिमल जायसवाल. गुलाब सिंह भूरिया . चिरिया मंडल अध्यक्ष बिहारी मोरे. ममराज पंवार . आदि कार्यकर्ता व आदिवासी अंचल से पधारे सेकड़ो कार्यकर्त्ता उपस्थित हुए.