Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, निराकरण करने के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश

ब्रजेश पाटिल रिपोर्टर

सिराली ग्राम पंचायत सोमगांव कलां में ग्रामीणों की पेयजल व विद्युत संबंधी एवं अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर ऋषि गर्ग के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को संयुक्त रूप से जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीणों की समस्याएं सुनी एवं संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए। वहीं कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी के ग्राम में प्रवेश करने पर ग्राम के मुख्य मार्गों पर गंदा पानी बहता दिखा जिससे कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए संबंधित अधिकारियो को साफ सफाई के निर्देश दिए,
वहीं आपको बता दें कि ग्राम पंचायत सोमगांव में नालिया नहीं होने से पुरे गांव में ही गंदा पानी एवं गंदगी का अंबार लगा हुआ रहता है, इसे लेकर जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया ने भी नाराजगी जाहिर की और पंचायत सचिव बलराम विश्नोई को मोबाइल पर संपर्क कर नाली निर्माण सहित अन्य कार्य करने के निर्देश दिए,

वहीं किसानों ने खेतों में जाने वाले सड़क को लेकर समस्याएं बताई तो इस पर जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी पंचायत के सरपंचों के साथ बैठक लेकर चर्चा करते हुए बताया था कि खेतों तक (गोया) सड़क निर्माण कार्य करने के लिए खेत सड़क योजना 2.O के नाम से प्रदेश में दोबारा चालू की जायेगी, जो अभी तक बंद थी जिसका दिशा निर्देश जारी होने वाले है, यह एक दो हफ्ते में जारी हो सकते हैं, जिसके बाद जहां जहां खेतों में सड़क निर्माण के लिए ज़रूरत होगी वहां सड़क निर्माण कार्य करवाया जायेगा,

संयुक्त रूप से जल ज्योतिर्मय समाधान शिविर में आसपास के 10 ग्राम पंचायतों के कुल 21 ग्राम के ग्रामीण उपस्थित हुए। शिविर में कुल 50 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें पीएचई विभाग की 9 शिकायतें तथा विद्युत वितरण कंपनी की 41 शिकायतें शामिल है। इनमें से 11 शिकायतों का मौके पर निराकरण किया गया व शेष के निराकरण के लिए आवेदक को समय सीमा बता दी गई है। समय सीमा में इनका निराकरण कर दिया जाएगा। शिविर के दौरान स्कूल के अवकाश के बाद माध्यमिक वर्ग के लगभग 110 बच्चों को भी पेयजल एवं विद्युत विभाग से संबंधित जानकारी दी गई।