इरफ़ान अंसारी रिपोर्टर

दिनांक 13 दिसंबर 2022 को उज्जैन में देवास रोड़ स्तिथ 32 वी बटालियन में रक्तदान शिविर और निः शुल्क स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 30 पुलिस के जवानों ने अपना अमूल्य रक्तदान किया। साथ ही वाहिनी परिसर में स्वास्थ परिक्षण शिविर का आयोजन भी किया गया जिसने शहर के सुप्रसिद्ध चिकित्सको द्वारा निः शुल्क परामर्श दिया गया। परिसर में शिविर के दौरान संस्था प्रमुख सेनानी सुश्री सविता सोहने जी के नेतृत्व में रक्तदान और अन्य स्वास्थ परिक्षण का निः शुल्क आयोजन किया गया जिसने वाहिनी के जवानों ने रक्तदान किया व अपने स्वास्थ का परीक्षण भी करवाया इसके साथ ही वाहिनी के पुलिस परिवार के सदस्यों का भी निः शुल्क परामर्श किया गया। नेत्र रोग, हड्डी रोग, जनरल फिजिशियन, स्त्री रोग, आयुर्वेदिक व अन्य विशेषज्ञों द्वारा अपनी निः सेवाए प्रदान की व वाहिनी के पुलिस परिवारों व जावनो को स्वास्थ संबंधी जानकारियां उपलब्ध करवाई।
संस्था के प्रमुख सेनानी सुश्री सविता सोहने ने अपने उद्बोधन में रक्तदान जीवनदान व स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है जैसी खुबसूरती पंक्तियों द्वारा जवानों का उत्साह वर्धन किया। आभार उप सेनानी उमेशचंद्र कनेल द्वारा किया गया।

More Stories
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।
2020 में स्वास्थ्य सुरक्षा से 2026 में आर्थिक सुरक्षा: नागरिक कर्तव्य का नया सुरक्षा कवच