Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 16, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

किरण रांका रिपोर्टर

सकल समाज अध्यक्ष संगठन आष्टा की आवश्यक बैठक संगठन के संयोजक सुरेश सुराना के प्रतिष्ठान पर संपन्न हुई ।
बैठक की अध्यक्षता सुरेश जी सुराना ने की,। बैठक में शहर के सभी समाज के अध्यक्षगण शामिल हुए ।
बैठक में निर्णय हुआ की आगामी 25 दिसंबर से विशाल मानस सम्मेलन होने जा रहा हे, लगभग 25 वर्षो के बाद यह स्वर्णिम अवसर आया है सभी को तन मन धन से सहयोग और सफलतम प्रयास करना है, जुलूस में अधिक से अधिक संख्या में अपने समाज जनों के साथ शामिल होना है,
बैठक में यह निर्णय भी हुआ की 17 दिसंबर को आष्टा जैन समाज एक ज्ञापन दे रहा हे , जिसमे जैन समाज के तीर्थ स्थल शिखर जी जो की एक पवित्र होकर जैन समाज का तीर्थ स्थल है, इस तीर्थ स्थल को सीबू शोरेन सरकार ने पर्यटन स्थल बनाने की घोषणा कर दी, जिसको लेकर पूरे भारत में जैन समाज में भारी आक्रोश है, सोरेन सरकार के इस निंदनीय निर्णय को लेकर पूरे भारत में राष्ट्रपति के नाम समाज जन अपने अपने शहरो में ज्ञापन दे रहे हे, इसी को लेकर आष्टा जैन समाज भी रविवार 17 दिसंबर को ज्ञापन देने जा रहा है, ज्ञापन जुलूस में सकल समाज के सभी अध्यक्ष को शामिल होने का निर्णय लिया गया ।साथ ही जैन समाज को आश्वस्त किया की सोरेन सरकार के इस तुगलकी निर्णय के विरोध में पूरा सकल समाज आपके साथ खड़ा हे,
बैठक में दिगम्बर जैन पंचायत के अध्यक्ष यतेन्द्र श्रीमोड ने पंचकल्याणक महोत्सव के सफलतम पूर्ण होने पर सकल समाज अध्यक्षों का आभार व्यक्त किया ।
बैठक में यह भी निर्णय हुआ की शहर में रोजाना दो पहिया वाहनों की चोरियां बहुत चिंताजनक समस्या बन गई हे , इसके लिए प्रशासन को और पुलिस विभाग के अधिकारियों को लिखित में अपना आक्रोश जताया जावे।
शहर में असमाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए शहर में चल रहे कैफे हाउसो को या तो बंद कराए जावे या सख्ती से निगरानी रख नियंत्रण रखे जावे । जिससे की आवारा तत्वों की आवारगी पर रोक लग सके ।
अंत में सकल समाज के अध्यक्षों के संगठन के पंजीयन, कराया जावे, और संगठन के सफल संचालन के लिए नियमावली भी बनाई जावे ।
बैठक का संचालन मुकेश नामदेव ने किया, वा अभार मनीष डोंगरे ने माना ।