स्थान मध्य प्रदेश लोकेशन गैरतगंज
नरेन्द्र राय ब्यूरो चीफ




एंकर रायसेन स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा गैरतगंज तहसील के ग्राम खमरिया में आयोजित कार्यक्रम में 290.73 लाख रू लाख रू की लागत से बनने वाले 4.10 किलोमीटर लम्बाई के जामनपानी से खमरिया, गढ़ी मार्ग का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि सरकार द्वारा विकास और अधोसंरचना से जुड़े कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। गॉव-गॉव को सड़कों से जोड़ा जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा होने के साथ ही रोजगार और विकास के नए अवसर भी मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि इस सड़क के बन जाने से कई गॉवों के लोगों को लाभ मिलेगा। आवागमन में कम समय लगेगा, साथ ही विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों से कहा कि वे सड़क निर्माण कार्य की मॉनीटरिंग करें, जिससे कि गुणवत्ता के साथ समय सीमा में यह सड़क बनकर तैयार हो जाए। स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी ने कहा कि चाहे शिक्षा की बात हो, स्वास्थ्य की बात हो, सड़कों की बात हो। क्षेत्र में लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके अलावा लोगों को भी सरकार की विभिन्न कल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

More Stories
नवग्रह शनिदेव मंदिर पर न्याय के देवता शनिदेव का जन्मोत्सव मनाया*
केशवाही रेंजर अंकुर तिवारी की लापरवाही ने ली किसान की जान? हाथियों के नाम पर ‘बजट’ ठिकाने या ग्रामीणों की सुरक्षा?
विद्याधर नगर कार्यशाला में भारी जनसैलाब, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने विकास कार्यों का किया शुभारंभ।