मुकेश अम्बे रिपोर्टर


जिला चिकित्सालय में आपरेशन प्रारंभ होने से मरीजों को नही जाना पड़ता है इन्दौर
बड़वानी 15 दिसम्बर 2022/कलेक्टर श्री शिवराजसिंह वर्मा के प्रयासों से वर्ष 2015 में बंद हुए नेत्र आपरेशन पुनः जिले में होने लगे हे। जिला चिकित्सालय झाबुआ के नेत्र चिकित्सक डाॅ. जीएस अवास्या के द्वारा बड़वानी आकर जिला चिकित्सालय की नेत्र ओटी में मरीजों के मोतियाबिंद आपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न किये जा रहे है। आपरेशन सुविधा प्रारंभ होने से अब जिले के मरीजों को मोतियाबिंद आपरेशन के लिए इन्दौर नही जाना पड़ता है।
सिविल सर्जन डाॅ. मनोज खन्ना से प्राप्त जानकारी अनुसार गुरूवार को 52 मरीजों के मोतियाबिंद आपरेशन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुए है। उन्होने बताया कि इसके पूर्व भी 28 सितम्बर को 19 मरीजों के तथा 31 अक्टूबर को 20 मरीजों के मोतियाबिंद आपरेशन सम्पन्न हुए थे।

More Stories
पुरुषोत्तम मास : शिव महापुराण कथा आज से प्रारंभ*
जयस स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया
हिंदी-चीनी भाई-भाई से भारत फर्स्ट: दक्षिण एशिया के बदलते शक्ति संतुलन की कहानी…