Chief Editor

Dharmendra Singh

Office address -: hanuman colony gole ka mandir gwalior (m.p.) Production office-:D304, 3rd floor sector 10 noida Delhi Mobile number-: 9806239561, 9425909162

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 6, 2026

सच दिखाने की हिम्मत

संक्रमण काल के दौरान पुलिस की मुस्‍तैदी के चलते 24 घंटे के भीतर ही लूट की घटनाओं को अंजाम देने वालों को लिया शिकंजे में,

राजगढ़ से ब्यूरो चीफ अभिषेक शर्मा की रिपोर्ट

संक्रमण काल के दौरान पुलिस की मुस्‍तैदी के चलते 24 घंटे के भीतर ही लूट की घटनाओं को अंजाम देने वालों को लिया शिकंजे में,
*पुलिस टीम ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार पूर्व में हुई लूट की घटनाओं को भी कबूला, आरोपियों से पूछताछ जारी*

जिले में पुलिस टीम द्वारा की जा रही लगातार धरपकड कार्यवाही के चलते जहां एक ओर अपराधियों में भय का माहौल है वहीं लॉकडाउन के चलते कुछ आपराधिक प्रव़त्ति के लोगों ने लगातार लूट की वारदातों को अंजाम देकर पुलिस टीम को खासा परेशानी में डाल रखा था परन्‍तु जिले के पुलिस कप्‍तान श्री प्रदीप शर्मा की मुस्‍तैदी और पुलिस टीम की योजनाबद्ध कार्यवाही के फलस्‍वरूप लुटेरों की गैंग के सदस्‍य आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ ही गये।
मामला जिले के ब्‍यावरा क्षेत्र का है जहां लुटेरों की गैंग के सदस्‍यों द्वारा योजना बनाकर लगातार लूट की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था वहीं पुलिस टीम ने मुस्तैदी से आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है गैंग के अन्य सदस्यों की तलाश भी की जा रही है जिन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
दिनांक 09.05.2021 को दौराने लॉकडाउन ड्युटी व्यवस्था में राजगढ चौराहे पर डयूटी के दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि चमारी रोड पर रेलवे पटरी के पास कुछ व्यक्ति हाईवे पर आने-जाने वाले वाहनों को लूटने की योजना बना रहे है सूचना से वरिष्‍ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मय बल के मौके से कुछ दूर पहुंचकर वहीं कार्यवाही हेतु 3 पार्टियां बनाई गई, तीनों ही पुलिस पार्टी के सदस्‍य पैदल-पैदल रवाना होकर मौके के पास झाडियों के पास पहुंचे एवं झाडियों में से छिप कर देखा कि 6 व्यक्ति दो मोटर साइकलों की आड में बैठे हुए थे जो सभी व्यक्ति आपस में हाईवे रोड पर आने जाने वाले वाहनों को लूटने की बात कर रहे थे, इन व्यक्तियों में से एक बोल रहा था, कि दो व्‍यक्ति खटकेवाले चाकू और लठ लेकर आने वाले वाहन को रोकेंगे और दो व्‍यक्ति हाथ में फर्सा लेकर आस पास आने जाने वालों की निगरानी करेंगे वहीं बाकी बचे दो लोग देशी कट्टे व धारदार चाकू लेकर वाहन में बैठे लोगों को डरा-चमकाकर उनके पास से रूपये पैसे और सामान लूट लेंगे।
संदेहियों की बातचीत सुनकर उन पर पूर्ण शंका होने पर पुलिस पार्टी द्वारा उनकी धरपकड के लिये जैसे ही मूवमेंट किया गया गाडी के सामने बैठे व्यक्ति मोटर साईकल लेकर भागने लगे, तभी पुलिस पार्टी में शामिल टीम के सदस्‍यों ने संदेहियों को घेर लिया एवं उनमें से तीन बदमाशों को पकड् लिया गया वहीं 3 अन्‍य बदमाश अंधेरे का फायदा उठा कर रोड से खेतों तरफ भाग गए।
संदेहियों से पूछताछ करने पर उन्‍होने अपने नाम विश्राम गूर्जर उम्र 28 साल नि. ग्राम जरकडिया खेडी, कंचन गूर्जर उम्र 20 साल नि. ग्राम जरकडियाखेडी तथा मेहरबान गूर्जर उम्र 19 साल निवासी ग्राम जरकडियाखेडी का होना बताया वाहन के बारे में पूछताछ करने पर प्लेटिना मोटरसाइकल क्र. एम.पी.39 एमडी 8810 को गाँव से मांग कर लाना बताया, संदेहियों की तलाशी लेने पर विश्राम गूर्जर की पेंट के दाहिनी तरफ एक देशी कट्टा खोंसा हुआ दिखा जिसे निकाल कर चेक किया तो उसमें 12 बोर का एक जिंदा कारतूस मिला साथ ही जामा तलाशा में 12 बोर का एक जिंदा कारतूस और मिला, कंचन गूर्जर के पेंट की दाहिनी जेब में एक खटकेदार चाकू तथा मेहरबान के हाथ में लोहे की फर्सी तथा एक लाल मिर्च का पैकेट मिला, उक्त व्यक्तियों से देशी कट्टा तथा जिंदा कारतूस, खटकेदार चाकू, फर्सी रखने के लाईसेंस के संबंध में एवं भागे हुए 3 व्यक्तियों के बारे में पूछताछ की तो देशी कट्टा तथा खटकेदार चाकू के संबंध में कोई लाईसेंस नहीं होना बताया एवं भागे हुए व्यक्तियों का नाम आरोपीगणों द्वारा गोविंद सिंह गूर्जर, प्रहलाद गूर्जर एवं रोहित गूर्जर सर्व नि. ग्राम जरकडिया खेडी का होना बताया।
उक्त बदमाशों का कृत्य धारा 399, 400, 402 भादवि तथा धारा 25(1), 25(बी) आर्म्स एक्ट के तहत दण्डनीय पाया जाने से आरोपी विश्राम गूर्जर के पास से 12 बोर का देशी कट्टा तथा 12 बोर के 2 जिंदा कारतूस, बदमाश कंचन के पास से एक खटकेदार चाकू एवं मेहरबान गूर्जर के कब्जे से समक्ष पंचान लोहे की एक फर्सी, लाल मिर्च का पैकेट, काले लाल रंग की प्लेटिना मोटर साईकल क्र. एम.पी. 39 एमडी 8810 इंजिन न. DZUBU58784 तथा चेचिस न. MC2DDDZZZUPB53878 को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया जाकर आरोपीगणों को विधिवत गिरफ्तार किया गया। अंधेरे का फायदा उठा कर भागे हुए बदमाशों को हर संभव स्थान पर ढुँढने का प्रयास किया जिनकी तलाश जारी है।
आरोपियों को गिरफतार कर इनके विरूद्ध थाना ब्‍यावरा देहात में अपराध क्रमांक 173/2021 धारा धारा 399, 400, 402 भादवि तथा धारा 25(1), 25(बी) आर्म्स एक्ट के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी ब्यावरा श्रीमती किरण अहिरवार के कुशल मार्गदर्शन में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु बनाई गई टीम में थाना प्रभारी देहात ब्यावरा उप निरीक्षक आदित्य सोनी, थाना प्रभारी ब्यावरा शहर निरीक्षक राजपाल सिंह राठौर, उप निरीक्षक रजनीश सिरोठिया, सहायक उप निरीक्षक अरुण जाट, सहायक उपनिरीक्षक बने सिंह, प्रधान आरक्षक 505 आशीष, आरक्षक 336 चेतन आरक्षक 471 राजेश, आरक्षक 136 राजबहादुर, आरक्षक 815 प्रीतम, आरक्षक 709 कालीचरण एवं ब्यावरा शहर थाने से आरक्षक संजय एवं आरक्षक संदीप का महत्वपूर्ण योगदान रहा जिन्होंने आरोपियों द्वारा घटना घटित करने से पूर्व ही उन्हें गिरफ्तार करने में एक बड़ी सफलता अर्जित की है।
आरोपी गणों से पूछताछ के दौरान उनके द्वारा थाना क्षेत्र में ही अन्य दो लूट की घटनाओं को घटित करना भी स्वीकार किया है, थाना ब्यावरा देहात में क्रमशः पंजीबद्ध अपराध क्रमांक 170/2021 एवं 171/2021 धारा 394 भादवि में भी फरियादियों से पर्स एवं मोबाइल लूट की घटना उपरोक्त आरोपियों द्वारा ही की गई थी। फरियादियों से लूट पाट करते समय घटना में प्रयोग किए गए वाहन प्लैटिना मोटरसाइकिल का नंबर फरियादी द्वारा देख लिया गया था जो प्रथम सूचना रिपोर्ट में अंकित है। आरोपियों से पूछताछ कर उपरोक्त दोनों ही अपराधों में गया मशरूका भी विधिवत आरोपी गणों से जप्त किया गया है पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा और भी कई घटनाओं का खुलासा किया जाना संभावित है।